• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, May 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तानी पासपोर्ट दुनिया में चौथा सबसे खराब, रैंकिंग में उत्तर कोरिया से भी नीचे, जानें कहां है भारत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 20, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
पासपोर्ट

इस्लामाबाद। दुनिया भर में सबसे खराब हालात वाली लिस्ट में पाकिस्तानी पासपोर्ट चौथे पायदान पर है। एक साल पहले भी इस पासपोर्ट की यही जगह थी। इस पासपोर्ट के जरिए केवल 32 जगहों पर जाया जा सकता है। 2022 के लिए हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ( Henley Passport Index) में 199 पासपोर्ट को शामिल किया गया है। दुनिया के 32 देश ऐसे हैं जहां पाकिस्तानी नागरिक बिना वीजा या फिर वीजा आन अराइवल के जरिए यात्रा कर सकते हैं। ये रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डेटा पर आधारित है। एसोसिएशन दुनिया के सबसे बड़े यात्रा जानकारी के डेटाबेस को बनाए रखता है।

पाकिस्तान से नीचे इराक, अफगानिस्तान और सीरिया

रैंकिंग में पाकिस्तान से नीचे इराक, अफगानिस्तान और सीरिया हैं। 199 देशों की रैंकिंग में पाकिस्तान 109वें नंबर पर है। सीरिया 110वें, इराक 111वें और अफगानिस्तान 112वें रैंक पर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 के मुताबिक भारत की रैंकिंग 87वें नंबर पर है। भारत के लोग 60 देशों में बिना वीजा या वीजा आन अराइवल के जरिए यात्रा कर सकते हैं। मौरीटानिया और तजाकिस्तान भी 87वें नंबर पर हैं।

इंडेक्स में पहले नंबर पर है जापान

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक नंबर एक पर जापान है। जापान के लोग 193 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। इसके आगे सिंगापुर और दक्षिण कोरिया दूसरे नंबर पर हैं, जिनके पासपोर्टसे 192 देशों में बिना वीजा जाया जा सकता है। जर्मनी और स्पेन तीसरे नंबर पर हैं और इसके जरिए 190 देशों की यात्रा की जा सकती है। पासपोर्ट की टाप रैंकिंग में अधिकतर यूरोपीय देशों के अलावा अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं।

69वें नंबर है चीन

इस लिस्ट में चीन 69वें नंबर पर है। चीनी पासपोर्टरखने वाले लोग 80 देश में वीजा फ्री जा सकते हैं। वहीं बांग्लादेश की रैंकिंग 104 है, जो पाकिस्तान से 5 अंक ऊपर है। उत्तर कोरिया का पासपोर्ट भी पाकिस्तान से मजबूत है। उत्तर कोरिया की रैंकिंग 105 है। इसके नागरिक 40 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। रूस की रैंकिंग 50 और श्रीलंका की रैंकिंग 103 है।

Tags: China Passport RankingHenley Passport RankingPakistanPakistan PassportPassport IndexRanking Passport Rankingworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Parliament

Wrestlers Protest: नई संसद में विरोध करने वाले पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में साथ ही हटाए तंबू, जंतर-मंतर विरोध स्थल किया खाली|

3 years ago
5G Service Launched

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में की 5G सर्विस की लॉन्चिंग|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kirtilals Presents a Refined Signature Lounge Experience at Coimbatore Crosscut Road Store

Kirtilals Presents a Refined Signature Lounge Experience at Coimbatore Crosscut Road Store

May 30, 2026
Goa Statehood Day Comes Alive at Galgotias University Through a Vibrant Celebration of Goa's Culture, Music, and Heritage

Goa Statehood Day Comes Alive at Galgotias University Through a Vibrant Celebration of Goa's Culture, Music, and Heritage

May 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)