• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, April 24, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

SC में गांगुली-जय शाह के कार्यकाल को बढ़ाने की BCCI की याचिका पर आज होगी सुनवाई

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 21, 2022
in खेल
0
BCCI

नई दिल्ली। आज तमाम क्रिकेट प्रेमियों की नजर उच्चतम न्यायालय में भारतीय क्रिकेट बोर्ड की याचिका पर होने वाली सुनवाई पर रहेगी। न्यायालय ने बुधवार को बीसीसीआइ(BCCI) की उस याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी जिसमें बीसीसीआइ ने अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह सहित अपने पदाधिकारियों के कार्यकाल के संबंध में संविधान में संशोधन का आग्रह किया था।

प्रधान न्यायाधीश एनवी रमणा, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने मामले को गुरुवार के लिए स्थगित कर दिया क्योंकि बीसीसीआइ की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने सुनवाई स्थगित करने की मांग की थी। बिहार क्रिकेट संघ की ओर से पेश वकील ने कहा कि पदाधिकारी अपने कार्यकाल को जारी रखे हुए हैं जबकि तकनीकी रूप से उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। पीठ ने कहा, ‘एक दिन में कुछ नहीं होगा। जल्दी क्या है?

‘पूर्व भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी इस मामले में खुद को पक्ष बनाने की स्वीकृति लेने के लिए पेश हुए। इससे पहले पीठ बीसीसीआइ(BCCI) की याचिका पर आपात सुनवाई के लिए सहमत हो गई। बीसीसीआइ अपने पदाधिकारियों के कार्यकाल के संबंध में अपने संशोधित संविधान को स्वीकृत करने की मांग कर रहा है। बीसीसीआइ की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता पीएस पटवालिया ने कहा कि उनका आवेदन दो साल पहले दायर किया गया था और दो हफ्ते बाद अदालत ने इस मामले को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था लेकिन इसके बाद कोविड आ गया और मामले को सूचीबद्ध नहीं किया जा सका। कृपया इस मामले को आपात सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कीजिए क्योंकि दो साल से संविधान में संशोधन का इंतजार किया जा रहा है।’

पटवालिया ने कहा कि न्यायालय के पूर्व के आदेश में कहा गया था कि संविधान में संशोधन न्यायालय की स्वीकृति के बाद ही किया जा सकता है।इससे पहले न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा की अगुआई वाली समिति ने बीसीसीआइ में सुधारवादी कदम उठाने की सिफारिश की थी जिसे शीर्ष अदालत ने स्वीकार किया था। सुप्रीम कोर्ट से मान्य बीसीसीआइ के संविधान के अनुसार राज्य क्रिकेट संघ या बीसीसीआइ या दोनों में लगातार छह साल के कार्यकाल के बाद पदाधिकारियों को तीन साल के ब्रेक से गुजरना होगा।

बीसीसीआइ(BCCI) ने अपने प्रस्तावित संशोधन में लिखा है कि अगर कोई व्यक्ति बीसीसीआइ में सिर्फ अध्यक्ष या सचिव पद पर रहते हुए लगातार दो कार्यकाल पूरा करता है तो उसे तीन साल का कूलिंग पीरियड करना होगा। इसमें राज्य संघ की अवधि को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। मालूम हो कि जय शाह बीसीसीआइ सचिव बनने से पहले गुजरात क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव जबकि सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे। अगर यह संशोधन नहीं होते हैं तो दोनों बीसीसीआइ के पद पर बने नहीं रह सकते।

Tags: bccibcci newscricketcricket newsheadlinesjay shahsourav gangulySports NewsSupreme Courtsupreme court of india
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Triple Murder In Baghpat

Triple Murder In Baghpat: बड़ौत में कलयुगी बेटे का तांडव, धारदार हथियार से पिता और 2 सगी बहनों का किया कत्‍ल

4 years ago
Solar

एसीएमई ग्रुप ने 2030 तक सोलर मॉड्यूल और Solar सेल निर्माण से 10,000 करोड़ रूपए की आय प्राप्त करने का लक्ष्य बनाया

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Quint Digital Launches Time Out India and Announces First Time Out Market in New Delhi

Quint Digital Launches Time Out India and Announces First Time Out Market in New Delhi

April 23, 2026
Near-Completion Projects See Faster Sales as Execution Risk Becomes a Key Concern

Near-Completion Projects See Faster Sales as Execution Risk Becomes a Key Concern

April 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)