• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, April 28, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

Draupadi Murmu बनी राष्ट्रपति, भाजपाइयों ने बांटी मिठाईयां करी आतिशबाजी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 22, 2022
in राष्ट्रिय
0
Draupadi Murmu

देश को नया राष्ट्रपति मिल गया है. एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार और बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि कुल 4754 वोट पड़े जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2824 वोट मिले जिनका मूल्य 676803 है. 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी. राष्ट्रपति चुनाव की अभी तक की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को कुल वैध वोटों का 50 प्रतिशत वोट मिला है. निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी (PM Modi) से लेकर विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) तक सभी ने उन्हें जीत की बधाई दी है.

बता दें कि, 24 जुलाई को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म हो रहा है. नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 18 जुलाई को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ था. इस बार राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला था. एनडीए समेत कई दल पहले ही द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का एलान कर चुके थे. वहीं राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के दौरान कई विपक्षी दलों के वोट भी द्रौपदी मुर्मू को मिले थे. इसलिए पहले से ही उनकी जीत तय मानी जा रही थी.

द्रौपदी मुर्मू की जीत के साथ कई रिकॉर्ड बने

द्रौपदी मुर्मू(Draupadi Murmu) आदिवासी समुदाय से आती हैं. उनकी जीत के साथ ही कई रिकॉर्ड भी बने हैं. 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू के विजयी होते ही देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिल गया है. साथ ही वे स्वतंत्रता के बाद जन्मी इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली नेता भी हैं. द्रौपदी मुर्मू देश की सबसे युवा राष्ट्रपति भी बनीं हैं. इससे पहले उन्होंने 2015 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्य किया है. द्रौपदी मुर्मू को झारखंड राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव भी प्राप्त है.

ओडिशा से प्रथम राष्ट्रपति बनीं

अब वे राष्ट्रपति बननी वाली केवल दूसरी महिला हैं. उनसे पहले 2007 में प्रतिभा देवीसिंह पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं. इसके अलावा द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से भी प्रथम राष्ट्रपति बनी हैं. ओडिशा के मयूरभंज जिले से आने वाली द्रौपदी मुर्मू के राजनैतिक सफर की शुरूआत 1997 में हुई थी जब वे रायरंगपुर नगर पंचायत में पार्षद बनी थीं. द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में बीडेपी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान मंत्री भी रही थीं. द्रौपदी मुर्मू साल 2000 और 2004 में ओडिशा के रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गई थीं.

उनके व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनका विवाह श्याम चरण मुर्मू(Draupadi Murmu) से हुआ था. दोनों की तीन संतान हैं- दो बेटे और एक बेटी. देश की नई राष्ट्रपति का जीवन व्यक्तिगत त्रासदियों से भरा रहा है. उन्होंने अपने पति और दोनो बेटों को खो दिया है. उनकी बेटी इतिश्री का विवाह गणेश हेम्ब्रम से हुआ है. द्रौपदी मुर्मू ने राजनीति और समाज सेवा में लगभग दो दशक बिताए हैं.

Tags: Draupadi MurmDroupadi Murmu Fake Twitter AccountsnationalnewsPresident Candidate 2022President Election 2022President Election Process
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Fraud

धर्म परिवर्तन करके विदेश भेजनें का झांसा देकर 40 लाख रुपये की ठगी में आरोपी काबू, 2 दिन पुलिस रिमांड पर।

3 years ago
लखनऊ

योगी कैबिनेट का फैसला: आगरा, लखनऊ, मथुरा व प्रयागराज में बनेंगे हेलीपोर्ट

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Students of DOT School of Design Secure Gold at IndiaSkills – Nationals

Students of DOT School of Design Secure Gold at IndiaSkills – Nationals

April 28, 2026
Longines Friend of the Brand Sara Ali Khan Inaugurates Brand's Boutique in Hyderabad

Longines Friend of the Brand Sara Ali Khan Inaugurates Brand's Boutique in Hyderabad

April 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)