• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, June 6, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

15 रुपये के भुट्टे को केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया महंगा, बोले- यहां फ्री मिलता है

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 22, 2022
in राष्ट्रिय
0
फग्गन सिंह कुलस्ते

भोपाल। महंगाई से पीड़ित लोगों के लिए यह खबर कुछ संतोषजनक हो सकती है, यानी महंगाई से आप अकेले नहीं, बल्कि केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी परेशान हैं, चिंतित हैं। सफर के दौरान भुट्टे का स्वाद लेना भी महंगाई के चलते उनके लिए फीका रहा। 15 रुपये का एक भुट्टा सुनकर कुलस्ते न सिर्फ चौंक गए, बल्कि उसे बेच रहे लड़के से हिसाब किताब भी ले ले डाला। यह दिलचस्प वीडियो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है।

हुआ यूं कि केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते नागपुर से सिवनी होते हुए मंडला जा रहे थे, तभी रास्ते में सड़क किनारे भुट्टा बेचता लड़का दिखा, तो उन्होंने बारिश के सुहाने मौसम में भुट्टे का आनंद लेने के लिए गाड़ी रुकवा दी। समय कम था, इसलिए उस लड़के के पास जितने सिंके हुए भुट्टे थे, उतने ही लेकर आगे बढ़ने का उन्होंने मूड बना लिया। लड़के ने तुरंत में तीन भुट्टा सेंक कर दिया।

मंत्री कुलस्ते ने इस पर नमक-नींबू आदि लगाकर कागज में पैक कर देने के लिए कहा और कीमत पूछी। लड़के ने सहजता से 15 रुपये के हिसाब से तीनों की कीमत 45 रुपये क्या बताई, कुलस्ते चौंक गए। वह बोले, इतना महंगा! गांव में तो यह मुफ्त मिलता है। इस पर लड़के ने सफाई भी दी कि हम तो 15 रुपये प्रति के भाव से बेचते हैं और लोग खरीदते भी हैं। जब तक वह लड़का तीनों भुट्टों पर नींबू-नमक आदि लगाकर पैक करता कुलस्ते ने दर्जन और किलो के हिसाब से भुट्टे का हिसाब-किताब भी पूछ लिया। हालांकि, कुलस्ते इस दौरान मुस्कुराते रहे और एक तरह से उस बालक के व्यावसायिक गुण को परखने की कोशिश करते रहे।

लड़के ने भी दिया खरा जवाब

भुट्टा बेच रहे लड़के ने भी मंत्री जी की बात सुनकर खरा जवाब दिया। कहा-आपकी गाड़ी देखकर मैंने रेट थोड़े बढ़ा दिया। आखिरकार कुलस्ते ने अपनी जेब से पैसे निकाले और बच्चे को दिए। उन्होंने बच्चे से नाम पूछा तो उसने अपना नाम अरविंद बताया।

कुलस्ते का यह है राजनीतिक सफर

फग्गन सिंह कुलस्ते पहली बार 1990 में विधायक बने थे। 1996 में पहली बार मंडला लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनकर अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वे पहली बार राज्यमंत्री बने थे। इसके बाद मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी कुलस्ते को मंत्री बनाया गया था। वे एक बार राज्यसभा सदस्य भी रहे। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। एक बार उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव लड़ने का मन बना लिया था, तब बड़े मुश्किल से वे माने।

Tags: Faggan Singh KulasteFaggan Singh Kulaste Hindi NewsFaggan Singh Kulaste Update NewsFaggan Singh Kulastes video viralnationalnews
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

निजी बैंकों

अगर निजी बैंकों के नेटवर्क में लगाई सेंध तो 10 तक काटनी पड़ेगी जेल

4 years ago
ProNutramax

ProNutramax Unveils Two Distinct Brands – 'Pro Nutra Kidz: For Active Mind and Body' and 'ANI: Traditional Masalas'

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Casio Strengthens Retail Presence in the capital with the Launch of its First G-SHOCK Exclusive Store in South Delhi

Casio Strengthens Retail Presence in the capital with the Launch of its First G-SHOCK Exclusive Store in South Delhi

June 5, 2026
On World Environment Day, Bisleri International Mobilises Communities Across Central and South India to Act Against Plastic Pollution

On World Environment Day, Bisleri International Mobilises Communities Across Central and South India to Act Against Plastic Pollution

June 5, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)