रवि शास्त्री ने हार्दिक पांड्या के वनडे करियर को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, February 16, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

रवि शास्त्री ने हार्दिक पांड्या के वनडे करियर को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 24, 2022
in खेल
0
शास्त्री

नई दिल्ली। रवि शास्त्री: इस हफ्ते की शुरुआत में बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को क्रिकेट खेल के इतिहास में सबसे बेहतरीन आलराउंडरों में से एक माना जाता है। उन्होंने दावा किया कि उनके लिए खेल के तीनों प्रारूपों को खेलना जारी रखना असंभव हो गया था। स्टोक्स ने इंटरनेशनल कैलेंडर पर बड़े पैमाने पर बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि ये खिलाड़ियों के लिए काफी व्यस्त शेड्यूल है। स्टोक्स के इस फैसले के बाद कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने वनडे की भविष्य के बारे में बात की और सवाल उठाया कि क्या क्रिकेट के तीनों प्रारूप जीवित रह सकते हैं।

  • रवि शास्त्री ने कहा टेस्ट का महत्व बना रहेगा
  • वनडे से कब संन्यास ले सकते हैं हार्दिक पांड्या शास्त्री ने की भविष्यवाणी
  • शास्त्री ने कहा अन्य खिलाड़ी भी स्टोक्स की राह पर चल पड़ेंगे

क्रिकेट समुदाय से जुड़े काफी लोगों ने दावा किया है कि वनडे क्रिकेट खतरे में है और टीम इंडिया के पूर्व मुख्य हेड कोच रवि शास्त्री ने भी उस पर अपनी राय दी है। अभी की स्थिति को देखते हुए शास्त्री ने दावा किया कि अन्य खिलाड़ी भी बेन स्टोक्स की राह पर जल्दी ही चल पडे़ंगे और फार्मेट का चयन करना शुरू कर देंगे। यही नहीं उन्होंने भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या के बारे में भविष्यवाणी करते हुए कहा कि वो 2023 वनडे क्रिकेट विश्व कप के बाद एकदिवसीय क्रिकेट छोड़ देंगे जो भारत में होने वाली है।

शास्त्री ने स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि हार्दिक पांड्या 50 ओवर का क्रिकेट खेलेंगे क्योंकि अगले साल भारत में विश्व कप है। उसके बाद आप उसे वहां से जाते हुए भी देख सकते हैं। आप अन्य खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा ही होते हुए देखेंगे, वे प्रारूप चुनना शुरू कर देंगे, उन्हें इस पर पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा खेल के महत्व की वजह से बना रहेगा। अब खिलाड़ी पहले से ही चुन रहे हैं कि वो किस प्रारूप में खेलना चाहते हैं। हार्दिक पांड्या को ही ले लें तो वो साफ तौर पर टी20 क्रिकेट खेलना चाहते हैं और उनकी सोच पूरी तरह से साफ है कि वो कुछ और नहीं खेलना चाहते।

Tags: apni baatBen Stokescricketcricket newscricket news in HindiHardik pandyaHardik Pandya ODI retirementRavi shastri
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Atiq Ashraf Murder Update

Atiq Ashraf Murder Update : माफिया डॉन अतीक को 8 गोलियां लगीं, जबकी उसके भाई को 5 गोलियां लगीं, शरीर के गंभीर हिस्सों पर चोट लगने के कारण मौके पर ही हुई मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा|

3 years ago
Haryana Board

हरियाणा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (Haryana Board Results 2022) जल्द ही जारी किया जा सकता है

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Top Acting Schools in India 2026

Top Acting Schools in India 2026

February 16, 2026
nirā balance

Nirā balance Transforming Lives Through Science and Nutrition: Co-Founders Ritesh & Dimple Bawri

February 16, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)