• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, July 28, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

पाकिस्तान के दिग्गज शोएब अख्तर ने की अपनी बायोपिक ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ की घोषणा, 2023 में होगी रिलीज

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 25, 2022
in खेल
0
रावलपिंडी एक्सप्रेस

नई दिल्ली। रावलपिंडी एक्सप्रेस: वर्ल्ड क्रिकेट में वैसे तो कई खिलाड़ी हुए हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे हैं जिन्हें शायद ही कभी भुलाया जा सकता है और उनमें से एक खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर के नाम पर अब भी सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकार्ड दर्ज है जो अब तक तो नहीं टूटा है। अपनी गेंद की रफ्तार से वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करने वाले शोएब अख्तर अपने खेलने के दिनों में बल्लेबाजों पर पूरी तरह से हावी रहने के लिए जाने जाते थे।

बायोपिक के जरिए शोएब अख्तर की जिंदगी आएगी सामने

अब शोएब अख्तर के जीवन पर एक बायोपिक बनने जा रही है जिसका नाम रावलपिंडी एक्सप्रेस है। जानकारी के मुताबिक ये बायोपिक 16 नवंबर 2023 को रिलीज की जाएगी। शोएब अख्तर ने जो कुछ हासिल किया वो आसान तो नहीं रहा होगा और उनके बायोपिक के सामने आने के बाद उनकी जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें सामने आएंगी जिनसे क्रिकेट फैंस अब तक रूबरू नहीं हुए हैं। इस बायोपिक में उनके जीवन से जुड़ी कई अनसुनी और अनकही पहलू सामने आएंगे जो जाहिर तौर पर रोमांचक होंगे और हर क्रिकेट फैन उसे जानने को बेताब जरूर होगा।क्रिकेटर्स के जीवन पर फिल्में और बायोपिक बनते रहे हैं और अब शोएब अख्तर का नाम भी उस लिस्ट में शुमार हो गया है।

46 साल के शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के लिए 14 साल तक क्रिकेट खेला। उन्होंने साल 1997 में डेब्यू किया था और 2011 तक वो अपने देश के लिए खेलते रहे। इस दौरान उन्होंने 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। 46 टेस्ट मैचों में उन्होंने 178 विकेट हासिल किए तो वहीं 163 वनडे में उन्होंने 247 विकेट लिए थे जबकि 15 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम पर 19 विकेट दर्ज हैं। शोएब अख्तर ने उस वक्त क्रिकेट खेला जब सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा, मैथ्यू हेडेन जैसे बल्लेबाज विश्व क्रिकेट में मौजूद थे। ऐसे-ऐसे बल्लेबाजों के बीच खुद को साबित करना ही अपने आप में कमाल था।

Tags: bouncercricketcricket newsFilm on Shoaib AkhtarPakistan fast bowler Shoaib Akhtarshoaib akhtarShoaib Akhtar biopic
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Haryana Seed

देवकुमार शर्मा हरियाणा बीज (Haryana Seed) विकास निगम के चेयरमैन नियुक्त

2 years ago
sprinkling kerosene oil

कुशीनगर में एक बेरहम मां ने अपने तीन बच्चों पर केरोसिन तेल छिड़का कर लगा दी आग

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bisleri International

Bisleri International and NBT India Launch a Multilingual Comic Book at the Chinar Book Festival, 2026

July 28, 2026
HDFC Life

HDFC Life AUM Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

July 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)