• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, June 15, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

UP में आकाशीय बिजली लेकर आई आफत, बांदा में 2 तो महोबा में एक की मौत; CM योगी ने किया 4-4 लाख की सहायता राशि का ऐलान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
आकाशीय बिजली

लखनऊ। आकाशीय बिजली: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गर्मी से भी राहत मिल रही है, लेकिन प्राकृतिक आपदा से जनहानि भी हो रही है। पूर्वांचल में सोमवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) से 11 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

सबसे दर्दनाक हादसा गाजीपुर में सामने आया जहां मस्तीपुर भड़ेवर गांव के चार चचेरे भाई अभिषेक सरोज, मुकेश, सागर और अभिषेक मंगई नदी के किनारे गाय चरा रहे थे। बारिश होने पर चारों एक पेड़ के नीचे आ गए तभी पेड़ पर बिजली गिरी और चारों उसकी चपेट में आ गए। इलाज के दौरान अभिषेक सरोज, मुकेश और सुरेंद्र सरोज की मौत हो गई। अभिषेक को मऊ रेफर कर दिया गया। इसी जिले के मोहम्मदपुर माटा गांव के किसान अमींद्र भी खेती के दौरान बिजली की चपेट में आ गए।

भदोही के जंगलपुर गांव की कुसुम देवी और घाटमपुर गांव के दस वर्षीय आदर्श भी वज्रपात की चपेट में आ गए, जहां कुसुम देवी की इलाज के दौरान और आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, बलिया के दुबौली गांव में धान की रोपाई के समय डुमरी गांव की मीना आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसी तरह मीरजापुर के डोहरी गांव के शशिकांत की भी वज्रपात से मौत हो गई। प्रयागराज में सोमवार को धान की रोपाई के दौरान मांडा में बबुरा निवासी मुकेश कुमार बिंद की 24 वर्षीय पत्नी सन्नो देवी पर वज्रपात हो गया। उनकी मौके पर मौत हो गई। कोरांव के माड़ो गलदहवा निवासी 27 वर्षीय सोनू भी रोपाई के दौरान वज्रपात की चपेट में आ गया, कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। बारा के ग्राम पंचायत पिपरांव में 21 वर्षीय खुशबू पत्नी सुशील बिंद की भी मौत हो गई।

क्यों होता है वज्रपात : आसमान में धनात्मक और ऋणात्मक आवेशित बादल उमड़ते-घुमड़ते हुए जब एक-दूसरे के पास आते हैं तो टकराने (घर्षण) से उच्च शक्ति की बिजली उत्पन्न होती है। इससे दोनों तरह के बादलों के बीच हवा में विद्युत-प्रवाह गतिमान हो जाता है। विद्युत-धारा प्रवाहित होने से रोशनी की तेज चमक पैदा होती है। ट्रफ लाइन के पास वज्रपात की आशंका अत्यधिक होती है।

Tags: death by lightninghow to avoid lightninglightninglightning fallsLightning Strikelucknow-city-common-man-issuesnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Inspiring journey of youngest IPS Officer

भारत का सबसे युवा IPS अफसर सफिन हसन (Safin Hasan)

4 years ago
Indian Embassy

खालिस्तान समर्थकों ने लंदन के बाद अब अमेरिका में भारतीय राजदूत और दूतावास कर्मियों को दी धमकी|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

CBRE

CBRE Wins .Leading IPC of the Year at ETNow.in Realty Conclave and Awards 2026

June 14, 2026
Parimatch Sports

Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

June 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)