• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 12, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मेदांता अस्पताल की नर्स की हत्या, रेप की आशंका: गोल्फ सिटी के पास भागीरथी एन्क्लेव के बेसमेंट में मिला शव, फटे थे कपड़े

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
नर्स

लखनऊ। अवध शिल्प स्थित भागीरथी एन्क्लेव में मेदांता अस्पताल की नर्स राशि का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। राशि के पिता राजेश ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में बेटी की हत्या की एफआइआर दर्ज कराई है। राजेश का कहना है कि उन्हें बेटी की मौत हादसा प्रतीत नहीं हो रही, उसकी हत्या की गई है। एडीसीपी साउथ राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है। काल डिटेल खंगाले गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भरतपुरी आलमबाग के राजेश का कहना है कि उनकी बेटी 21 जुलाई को मेदांता अस्पताल में स्टाफ नर्स के तौर पर नियुक्त हुई थी। सोमवार को सुबह आठ बजे वह हुसड़िया स्थित हास्टल से मेदांता अस्पताल के लिए निकली थी। अस्पताल में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक उसकी ट्रेनिंग चलती है।

सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें आलमबाग पुलिस ने सूचना दी कि आपकी बेटी के साथ दुर्घटना हो गई है। आप सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंचिए। राजेश जब थाने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि राशि की मौत हो गई है और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। राजेश के मुताबिक उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी की मौत दुर्घटना नहीं है, उसकी हत्या की गई है। पुलिस इसकी निष्पक्ष जांच करे।

पीड़ित ने घटना स्थल, मेदांता अस्पताल का सीसी कैमरा फुटेज खंगालने और मोबाइल की जांच करने की मांग भी की है। उधर, मंगलवार को तीन डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान राशि के दोनों पैर व हाथ की हड्डी टूटी मिली। इसके अलावा पीठ पर गंभीर चोट मिली। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है।

उठ रहे हैं कई सवाल : राशि की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। इसको लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। राशि का कुर्ता फटा था। 4वें तल पर उसकी चप्पल थी। अब सवाल ये है कि राशि वहां करने क्या गई थी? जब मेदांता अस्पताल में शाम पांच बजे तक उसकी ट्रेनिंग थी तो फिर वह भागीरथी एन्क्लेव क्यों गई? सुरक्षाकर्मियों ने उससे पूछताछ क्यों नहीं की? वह टावर नंबर आठ में ही क्यों गई, जब वहां कोई रहता ही नहीं है? क्या राशि को किसी ने वहां बुलाया था? क्या वहां पहले से कोई व्यक्ति मौजूद था? राशि के पास दो मोबाइल कहां से आए? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।

यह है मामला : भागीरथी एन्क्लेव के बेसमेंट में सोमवार को दिन में राजेश प्रसाद की बेटी राशि का लहूलुहान शव मिला था। राशि ने एरा मेडिकल कालेज से नर्सिंग की पढ़ाई की थी। वह दोपहर 12 बजे सीसी फुटेज में लिफ्ट के जरिए 14वें तल पर जाती दिखी थी। राशि ने कंधे पर बैग टांग रखा था और मास्क लगाया था।

Tags: lucknow newslucknow-city-crimeMurder in LucknowMurder of nursenewsNurse Murderstateup newsनर्स की हत्‍यालखनऊ में हत्‍या
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Aukera

Aukera Raises Rs. 90 Cr (Over USD 10 Mn) in Fresh Funding, Less Than a Year After USD 15 Mn Round, as It Accelerates National Expansion

2 days ago
Mountain

पर्वत जैसे लक्ष्य की पूर्ति हेतु धरा से धैर्यवान बनें विद्यार्थी : प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा, जीसीडब्ल्यू सिरसा में संपन्न हुई इंडक्शन मीट|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

July 12, 2026
Bansal Family

Bansal Family Crosses Rs 1.28 Lakh Crore GDV, Announces Rs 10,000 Crore FY27 Investment Roadmap

July 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)