• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, May 17, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

वनडे: क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, अर्शदीप को मिल सकता है मौका

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 27, 2022
in खेल
0
वनडे

नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला आगामी बुधवार को त्रिनिदाद स्थित क्‍वींस पार्क ओवल मैदान में खेला जाएगा. इस औपचारिक मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान 6.30 बजे मैदान में उतरेंगे. वहीं मैच का असल रोमांच आधे घंटे बाद यानि शाम 7.00 बजे से शुरू होगा. तीसरे वनडे मुकाबले में जब भारतीय टीम मैदान में उतरेगी तो उसकी मंशा एक और जीत हासिल कर सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने पर होगी. वहीं कैरेबियन टीम आखिरी मुकाबले में किसी भी हाल में जीत हासिल करना चाहेगी. जिससे वह टी20 सीरीज में एक नई उत्साह के साथ मैदान में उतर सके.

ऐसे में बात करें भारतीय कप्तान शिखर धवन तीसरे वनडे मुकाबले में विपक्षी टीम के खिलाफ किस मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकते हैं, तो उन खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-

धवन और गिल की जोड़ी हिट:

वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टीम के लिए वनडे प्रारूप में शिखर धवन और शुभमन गिल की जोड़ी हिट साबित हुई है. धवन ने पहले वनडे मुकाबले में जहां 97 रनों की बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारी खेली थी. वहीं गिल ने पहले वनडे में 64 और दूसरे वनडे मुकाबले में 43 रन बनाए. यही नहीं इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले वनडे मुकाबले में शतकीय साझेदारी भी हुई थी. वहीं दूसरे वनडे मुकाबले में भी इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े थे. ऐसे में शायद ही टीम मैनेजमेंट तीसरे वनडे के लिए इस सलामी जोड़ी के साथ कोई छेड़छाड़ करे.

इस प्रकार हो सकता है मध्यक्रम:

मध्यक्रम की जिम्मेदारी प्रचंड फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और दीपक हुडा के कंधो पर रहेगी. अय्यर ने कोहली की गैरमौजूदगी में तीसरे स्थान पर बखूबी उनकी कमी को पूरा किया है. इसके अलावा यादव से भी फैंस को उम्मीद रहेगी कि वह तीसरे वनडे मुकाबले में अपने बल्ले का जौहर बिखेरें. इसके अलावा सैमसन ने पिछले मुकाबले में अर्द्धशतकीय पारी खेलकर फॉर्म में लौटने का संदेश दिया है. वहीं हुडा ने दुसरे वनडे में ऑलराउंड प्रदर्शन से सबका दिल जीता है.

इन दो ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मिलेगा मौका:

तीसरे वनडे मुकाबले में ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में हमें एक बार फिर शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल की जोड़ी मैदान में दिख सकती है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अबतक अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबका दिल जीता है. खासकर पटेल ने दूसरे वनडे में जिस तरह से खेल को भारतीय पाले में मोड़ा था. उसे देख हर कोई हैरान है.

गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव:

दूसरे वनडे मुकाबले में टीम मैनजमेंट ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आईपीएल स्टार आवेश खान पर भरोसा जताया था, लेकिन वह भी फ्लॉप रहे और काफी महंगे साबित हुए. ऐसे में तीसरे वनडे मुकाबले में अर्शदीप सिंह को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज का खेलना लगभग कंफर्म नजर आ रहा है. इसके अलावा टीम मैनजमेंट आखिरी मुकाबले में बेंच स्ट्रेंथ आजमाने के लिए अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल की जगह युवा स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका दे सकती है.

इस प्रकार हो सकती है भारतीय प्लेइंग इलेवन:

शुभमन गिल, शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुडा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई.

Tags: cricketheadlinesInd vs WIInd vs WI 3rd ODIIshan KishanRuturaj GaikwadShikhar Dhawanshubman gillWI vs Ind
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

आईपीएल

अहमदाबाद में खेला जाएगा आईपीएल 2022 का फाइनल, सौरव गांगुली ने किया नॉकआउट मुकाबले के वेन्यू का ऐलान

4 years ago
Mindset

युवाओं में मरती संवेदना के चश्मदीद: By सौरभ त्रिपाठी|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

May 16, 2026
M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

May 16, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)