ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, November 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

आजम खान से मिलने पहुंचे पेशी पर आए अजहर, दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अजहर

रामपुर। मुरादाबाद जेल से पुलिस अभिरक्षा में अदालत लाए गए पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां कचहरी में समाजवादी पार्टी के नेता व विधायक आजम खां के साथ खड़े हो गए। इस दौरान आजम खां ने मीडिया से भी बात की, लेकिन पुलिस वालों ने अजहर अहमद खां को वहां से नहीं हटाया। इस आरोप में अजहर खां को जेल से लाने वाले दारोगा समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

रामपुर शहर विधायक आजम खां के खिलाफ 90 मुकदमे अदालतों में विचाराधीन हैं। इनकी सुनवाई स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। इनमें कई मुकदमों में पूर्व पालिकाध्यक्ष भी उनके साथ नामजद हैं। सोमवार को मुकदमों की सुनवाई थी। आजम खां भी कोर्ट में पेश हुए, जबकि पूर्व पालिकाध्यक्ष को मुरादाबाद जेल से रामपुर लाया गया था। उनके साथ एक दारोगा, हेड कांस्टेबिल और दो सिपाही थे।

अदालत से निकलने के बाद आजम खां ने मीडिया कर्मियों ने बात की। इस दौरान अजहर खां भी उनके साथ खड़े रहे। वीडियो में भी वह आजम खां के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। पुलिस कर्मियों को अदालत में सुनवाई के बाद उन्हें सीधे जेल ले जाना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

आजम खां की बाइट संबंधी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हुई। इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से भी की गई। डीआइजी शलभ माथुर ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच पड़ताल में मामला सही पाए जाने पर मुरादाबाद के एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीआइजी ने बताया कि उप निरीक्षक रमेश गिरी, हेड कांस्टेबिल महेंद्र पाल, सिपाही भरत और मोनू पाल को निलंबित कर दिया गया है।

इस मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि अजहर खां को आजम खां के साथ खड़ा रहने दिया गया। यह पुलिस की लापरवाही है। इसके अलावा ऐसे लोग भी आजम खां के साथ नजर आए, जो जुआ खेलते हैं। इनकी पिछले दिनों जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल हुई थी। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ।

इस तरह आजम खां अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को कचहरी में इकट्ठा कर गवाहों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया से यह भी कहा कि हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ जालिमाना आदेश किया था, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई। वह इस मामले को न्यायालय के संज्ञान में लाएंगे।

Tags: Azam KhanAzam Khan Newsmoradabad-city-politicsnewsSamajwadi PartySP MLA Azam KhanSP President Akhilesh Yadavstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

गठिया

गठिया की समस्या से छुटकारा पाने में मददगार है ये एक एक्सरसाइज

4 years ago
पेट्रोल पंप

पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर महिला से 35.15 लाख ठगे, बाप-बेटा गिरफ्तार

5 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

India's Retail Infrastructure Readiness for the 43.7 Million Sq. Ft. of New Retail Supply Expected by 2030

November 21, 2026
Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

Union Minister Chirag Paswan Calls on Beverage Industry to Make India a Global Centre for Manufacturing, Innovation and Exports

November 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In