पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, पुलिस के सामने तड़तड़ाई गोलियां, दो घायल
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, पुलिस के सामने तड़तड़ाई गोलियां, दो घायल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 30, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
रंजिश

जौनपुर। केराकत के परमानंदपुर गांव में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश को‌ लेकर दो पक्ष आमने‌-सामने हो गए। आरोप है पुलिस के सामने दोनों तरफ से गोलियां और जमकर लाठी-डंडे चले। दो लोग घायल हो‌ गए। पुलिस गोली चलने से इन्कार कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट में भी लाठी-डंडे से चोटिल होने की बात सामने आई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने को गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं सुरक्षा को लेकर गांव में सतर्कता भी बरती जा रही है।

ऊसरपुर गांव के आनंद सागर दूध की बिक्री करते हैं। सुबह वह दूध दुहाने बाइक से जा रहे थे। रास्ते में छह लोगों‌ को‌ खड़े देख उन्हें लगा कि वे उनको घेरकर मारने की नीयत से खड़े हैं। वह बाइक वहीं छोड़कर भाग गए। यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित का घर दिखाने को‌ कहा। आनंद सागर पक्ष के करीब 20 लोग बाइक से पुलिस‌ कर्मियों के साथ आरोपित धीरज यादव के घर परमानंदपुर पंहुचे।

आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही उन लोगों ने धीरज को मारने के लिए दौड़ा लिया और उनके पिता सितई यादव को पीटकर घायल कर दिया। जवाब में ग्रामीण हमलावरों को दौड़ाकर मारने लगे। दोनों‌ पक्षों की ओर से गोलियां चलाए जाने से गांव में दहशत फैल गई। गोलियां चलने पर पुलिस कर्मी भी वहां से खिसक लिए। मारपीट में आनंद सागर भी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। आनंद सागर का कहना था कि उन्हें गोली लगी है।

एक्स-रे कराने के बाद डाक्टरों ने लाठी-डंडे की चोट बताई। दोबारा मौके पर गई पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद‌ किए। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ गौरव कुमार शर्मा ने कहा दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट हुई थी। पुलिस के अनुसार गोली नहीं चली है। मामले की जांच की जा रही है।

Tags: Bullets fired in front of policeJaunpur policenewspolice force deployedpolice on two sidesstatevaranasi-city-crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

infection

मानसून में नहीं होगा कोई infection, बस नहाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें

4 years ago
Haridwar

हरिद्वार में पत्नी को पति की दूसरी शादी का विरोध करना पड़ा भारी, ससुरालियों ने महिला से विवाद कर निकाला घर से बाहर, देवर ने की हैवानियत|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026
Students

Rising Number of Students Staying Back in India Calls for Urgent Rethink in Higher Education: Sushma Bharath

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)