• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Tuesday, August 4, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

गदागंज थाने के टॉपटेन अपराधी दो सगे भाइयों की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 1, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
भाइयों

लखनऊ। गदागंज के खोदायपुर गांव निवासी गैंगस्टर के आरोपित दो भाइयों की 2.16 करोड़ की संपत्ति पुलिस और प्रशासनिक टीम ने कुर्क कर दी। युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे ठगी करने के कई मामले इन पर दर्ज हैं।

रविवार को डलमऊ उप जिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्र और सीओ अशोक कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ खोदायपुर पहुंचे। गांव निवासी सुशील कुमार और उसके भाई वीरेंद्र कुमार का तीन मंजिला मकान कुर्क कर दिया। मकान की कीमत 2.05 करोड़ बताई गई है। इन दोनों भाइयों की लग्जरी गाड़ी भी कुर्क की गई है, जिसकी कीमत 11 लाख रुपये है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सुशील और वीरेंद्र युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे।

ऐसे कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं और गदागंज के अलावा दूसरे थानों में भी इनके खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई हैं। संगठित गिरोह चलाकर अपराध करने के चलते इन पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया। गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत इनकी संपत्ति कुर्क की गई है। दोनों भाई जमानत पर छूटे हैं। कुर्की करते वक्त घर पर सुशील और वीरेंद्र की पत्नी व बच्चे थे, जिन्हें बाहर करके दरवाजे पर सील लगा दी गई। अपराध के जरिए अर्जित धन से चल-अचल संपत्ति बनाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं।

धोखाधड़ी करने वाले निशाने परः 29 जुलाई को सलोन के आशिकाबाद निवासी नफीस घोसी का 1.10 करोड़ का मकान कुर्क किया था। उस पर भी धोखाधड़ी करने समेत नौ आपराधिक मामले दर्ज थे। जुलाई में ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

संगठित गिरोह चलाने वालों की संपत्ति कुर्क की जा रही है। अभी पांच बदमाश सूची में हैं, जिन पर जल्द ही गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी है। -आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक

Tags: Action Against Mafialucknow-city-crimenewsProperty seized of two gangsterRaebareli Crime NewsRaebareli NewsRaebareli Policestate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

चेहरे

चेहरे पर लाना चाहते हैं चांद जैसा निखार तो फॉलो करें ये रूटीन

4 years ago
Karmadhikari Shanidev

शेमारू टीवी पर इस 11 दिसंबर से देखिए ‘कर्माधिकारी शनिदेव’ (Karmadhikari Shanidev) – न्याय के देवता की एक असाधारण कथा !

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India is Still Clutching Hard: 72% of Used Car Buyers Pick Manual, but the Under 35 Buyers are Switching

India is Still Clutching Hard: 72% of Used Car Buyers Pick Manual, but the Under 35 Buyers are Switching

August 3, 2026
KALKI Announces Ishaan Khatter and Janhvi Kapoor as Brand Ambassadors, Ushering in a New Era of Bride & Groom Couture 2026

KALKI Announces Ishaan Khatter and Janhvi Kapoor as Brand Ambassadors, Ushering in a New Era of Bride & Groom Couture 2026

August 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)