बुखार को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आसानी से कम हो जाएगा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, April 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

बुखार को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आसानी से कम हो जाएगा शरीर का तापमान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 1, 2022
in लाइफस्टाइल
0
बुखार

नई दिल्ली। Fever Home Remedies: बुखार से लेकर सर्दी-ज़ुकाम और खांसी तक, बरसात का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लाता है। मौसम में जैसे ही बदलाव होता है, लोगों का बीमार पड़ना शुरू हो जाता है। हालांकि जब हमारा शरीर किसी वायरल इन्फेक्शन से लड़ रहा होता है, तो शरीर का तापमान बढ़ने लगता है और हम इस तरह के लक्षणों का अनुभव करते हैं।

ऐसे वक्त में आप अच्छा महसूस नहीं करते। इसलिए डॉक्टर को समय पर दिखाना फायदेमंद होता है। इसके अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को भी आज़माया जा सकता है, जिससे बुखार जल्दी उतर सकता है।

1. आराम है सबसे ज़रूरी

आपको जैसे ही हल्का सा बुखार महसूस होने लगे, फौरन जो भी काम कर रहे हैं उसे रोकें क्योंकि आपको सिर्फ और सिर्फ आराम की ज़रूरत है। बुखार के दौरान आपका शरीर वायरस या इन्फेक्शन से लड़ रहा होता है, ऐसे में आप काम करने लगेंगे, तो इससे शरीर से गर्मी निकलने लगेगी। इसलिए शरीर को आराम दें।

2. ठंडे पानी की पट्टियां

ठंडे पानी में कपड़े को डुबोकर माथे पर रखने से बुखार जल्दी उतरता है। यह नुस्खा काफी पुराना है, जिसे आमतौर पर खूब उपयोग किया जाता है। माथे या फिर गर्दन पर पर ठंडा, गीला या फिर स्पॉन्ज रखने से बुखार तेज़ी से उतरता है। आप गीले ठंडे कपड़े को आप तलवों, माथे, बगल, हथेलियों और गर्दन पर रख सकते हैं, क्योंकि यह हिस्से ज़्यादा गर्म हो जाते हैं।

3. खूब पानी पिएं

बुखार को कम करने का सबसे अच्छा तरीका खूब पानी पिएं। पानी का सेवन बढ़ाने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स निकल जाते हैं, जिससे डिटॉक्स के साथ इन्फेक्शन भी निकल जाता है। बुखार में शरीर ज़्यादा गर्म हो जाता है, जिससे पसीना आता है ताकि शरीर ठंडा हो। लेकिन पसीना आपके शरीर में पानी की कमी भी कर सकता है। इसलिए पानी खूब पिएं।

4. हल्के कपड़े पहनें

बुखार में क्योंकि शरीर का तापमान काफी गर्म हो जाता है, इसलिए हल्के कपड़े पहनें ताकि बदन को ठंडक मिले। ज़्यादा या मोटे कपड़े पहन लेने से गर्मी बढ़ेगी और आप असहज महसूस करेंगे।

5. कमरे को ज़्यादा गर्म न रखें

बुखार आने पर ठंड लगती है और हम बिना पंखा चलाए, मोटी चादर लेकर सिर्फ सोना चाहते हैं। हालांकि, इस दौरान कमरे को ज़्यादा गर्म न रखें। हल्का पंखा चलाएं ताकि शरीर को ठंडक मिले और बुखार उतरे। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे और अच्छे से सो पाएंगे।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags: FeverFever Home Remedieshealthhealth tipshealthy lifestylelifestyletips for feverबुखारबुखार के लिए घरेलू उपायहेल्थ टिप्स
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Moong Dal Chaat Recipe

Moong Dal Chaat Recipe:- सुबह और शाम के नाश्ते में बनाएं पौष्टिक मूंग दाल का चाट, जाने चाट बनाने की पूरी रेसिपी|

3 years ago
VinFast

VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Paisabazaar

Paisabazaar & Credit Premier League (CPL) Returns to Crown India’s Credit Score Champion

April 4, 2026
Bajaj Finance

Bajaj Finance Extends Personal Loan Tenure up to 108 Months, Easing Repayment Burden

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)