• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, August 1, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

CM योगी से मिले सपा के महासचिव रामगोपाल यादव, बोले- यूपी में हो रहे फर्जी मुकदमे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 2, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
रामगोपाल यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से उनके सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश भर में सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न मामले में यह मुलाकात की है। प्रो. रामगोपाल ने करीब 20 मिनट तक सीएम से अकेले में बात की है। उन्होंने सीएम योगी के समक्ष प्रदेश भर में जिला प्रशासन के जरिए सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाए जाने का मामला उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से फौरन हस्तक्षेप कर उत्पीड़न बंद कराने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से सपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न के मामले को लेकर बातचीत की है। रामगोपाल यादव ने सीएम से सपा कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से मुकदमों में फंसाए जाने, उत्पीड़न करने की जानकारी साझा की है। कहा कि फर्जी मुकदमे दर्ज होने के साथ ही उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। पिछले दिनों रामगोपाल के दो करीबियों पर भी गैंगस्टर एक्ट लगा था। उन पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है।

इस मुलाकात के बाद सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। प्रदेशभर में पिछड़ों और मुसलमानों पर एकतरफा फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनके उत्पीड़न के संदर्भ में की बात। ट्वीट में आगे लिखा गया कि सरकार फर्जी मुकदमे वापस ले।

प्रो. रामगोपाल ने मुख्यमंत्री योगी से करीब 20 मिनट तक अकेले में बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश भर में जिला प्रशासन के जरिए सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश भर में खासतौर पर पिछड़ों व मुसलमानों पर एकतरफा फर्जी मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से फौरन हस्तक्षेप कर उत्पीड़न बंद कर मुकदमें वापस लेने की मांग की। साथ ही दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की।

Tags: Chief Minister Yogi AdityanathCM YogiCM Yogi Adityanathlucknow-city-politicsnewsRam Gopal YadavSenior SP leaderstateYogi Adityanath
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Relationship

शादी का झांसा देकर सात साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट होने पर लड़की से बनाली दूरी, फिर…..

3 years ago
गैंग्स्टरों

पंजाब सरकार ने जेलों से गतिविधियाँ चलाने वाले गैंग्स्टरों और अपराधियों के खि़लाफ़ कार्रवाई शुरु की, 50 दिनों में 710 मोबाइल फ़ोन किए ज़ब्त

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ai+ Smartphone

Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

July 31, 2026
OKAYA Infocom

OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

July 31, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)