• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, May 17, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

डेवन थॉमस ने तूफानी अंदाज में किया मैच खत्म, 5 विकेट से हारा भारत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 2, 2022
in खेल
0
भारत

नई दिल्ली। Ind vs WI 2nd T20I: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय(भारत) क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ वार्नर पार्क, सेंट किट्स में खेला। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था और ये टीम कैरेबियाई गेंदबाजों के सामने 19.4 ओवर में 138 रन पर धराशाई हो गई। वेस्टइंडीज के जीत के लिए 139 रन बनाने थे और इस टीम ने ब्रैंडन किंग की 68 रन की पारी के दम पर 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 141 रन बनाते हुए मैच में 5 विकेट से ही जीत दर्ज कर ली। पांच मैचों की टी20 सीरीज में अब दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर आ गई है। मैककॉय को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर आफ द मैच का खिताब दिया गया।

वेस्टइंडीज की पारी, किंग ने लगाया अर्धशतक

वेस्टइंडीज को पहला झटका हार्दिक पांड्या ने काइल मेयर्स को 8 रन पर अश्विन के हाथों कैच करवा कर दिया। कप्तान निकोलस पूरन ने 14 रन बनाए और उन्हें अश्विन की गेंद पर अपना विकेट गंवाना पड़ा। हेटमायर को जडेजा ने 6 रन पर आउट कर दिया। ब्रैंडन किंग ने 52 गेंदों पर 68 रन बनाया और उन्हें आवेश खान ने आउट किया। पावेल को अर्शदीप सिंह ने 5 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद थामस ने नाबाद 31 रन और स्मिथ ने नाबाद 4 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

भारत की पारी, कप्तान रोहित डक पर आउट

भारत की शुरुआत काफी खराब रहा और कप्तान रोहित शर्मा पहली पारी की पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव भी 6 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। पहले मैच में डक पर आउट होने वाले श्रेयस अय्यर ने 10 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। रिषभ पंत ने 12 गेंदों पर 2 छक्के व एक चौके की मदद से तेज 24 रन की पारी खेली, लेकिन अकील हुसैन की गेंद पर कैच आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने 31 गेंदों पर 31 रन बनाए और जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए और कैच आउट हो गए।

दिनेश कार्तिक इस मैच में नहीं चल पाए और उन्होंने 13 गेंदों का सामना करते हुए 7 रन की पारी खेली। वहीं आर अश्विन 10 रन तो भुवनेश्वर कुमार सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। आवेश खान 8 रन बनाकर अपना विकेट गंवाया तो वहीं अर्शदीप सिंह एक रन पर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की तरफ से मैककॉय ने 4 ओवर में 17 रन देकर 6 विकेट लिए।

रवि बिश्नोई की जगह आवेश को मिला मौका

भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया और आवेश खान को स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह टीम में शामिल किया गया। वहीं इस मैच के लिए वेस्टइंडीज की टीम में दो बदलाव किए गए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज : निकोलस पूरन (कप्तान), शामराह ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पावेल, कीसी कार्टी, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, कीमो पाल, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।

Tags: cricketcricket newscricket news in HindiInd vs WIInd vs WI 2nd T20Imatch reportRohit SharmaTeam IndiaWI vs Ind
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Xiaomi

9 साल बाद Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट मनु जैन ने अपने पद से दिया इस्तीफा|

3 years ago
Viral Video

मुस्लिम ठेले वाले के खिलाफ सब्जियों पर पेशाब करके बेचने का आरोप, Video वायरल

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

May 16, 2026
M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

May 16, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)