• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 18, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

तलाकशुदा महिला से पहले नाम बदलकर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया कई बार रेप

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 2, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
दोस्ती

देहरादून : आसिफ ने अपना नाम बदल कर करन रख लिया और एक महिला महिला से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

महिला ने जब शादी करने के लिए कहा तो आरोपित और उसके स्वजन जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, महिला मूल रूप से हल्द्वानी की रहने वाली है। उसने तहरीर में बताया कि चार वर्ष पूर्व उसकी शादी नैनीताल शहर में हुई थी, लेकिन नौ माह बाद ही तलाक हो गया। इसके बाद वह हल्द्वानी आ गई और किराये पर कमरा लेकर रहने लगी। महिला वहां प्राइवेट जाब करती थी।

इसी दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जो उसके कमरे के पास ही फर्नीचर की दुकान चलाता था। उसने अपना नाम करन बताया। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और आरोपित ने महिला के कमरे में आना-जाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपित ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

बहला-फुसलाकर शादी करने के लिए मनाया

बाद में महिला को पता चला कि आरोपित का नाम करन नहीं, आसिफ अहमद है। इस पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि, आरोपित ने उसे बहला-फुसलाकर शादी करने के लिए मना लिया। लेकिन, इस बात को छह-सात माह बीतने के बाद भी आरोपित ने शादी नहीं की। महिला ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपित डराने-धमकाने लगा।

इसके बाद 14 जून 2022 को आरोपित अपना कारोबार छोड़कर हल्द्वानी से देहरादून आ गया। महिला ने इस संबंध में हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आसिफ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया।

इस बारे में आसिफ को पता चला तो वह अपने पिता अनीश अहमद, भाई सोनू, जियाउद्दीन कुरैशी व आशु खान के साथ महिला के पास पहुंचा और शादी करने की बात कह समझौता करा लिया।

महिला ने बताया कि इसके बाद आरोपित उसे कार से देहरादून लेकर आया और रास्ते में धमकी दी कि कोई कार्रवाई की तो उसके भाई को जान से मार देगा। देहरादून में आरोपित उसे दिलाराम बाजार स्थित एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ फिर दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपित उसे देहरादून में छोड़कर फरार हो गया। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित हल्द्वानी निवासी आसिफ अहमद, अनीश अहमद, जियाउद्दीन कुरैशी, आशु खान और सोनू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

छात्रा से अश्लील हरकत में शिक्षक गिरफ्तार

देहरादून जिले के जनजातीय क्षेत्र कालसी के एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक को नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।(दोस्ती)

मामला सामने आने पर गुस्साए ग्रामीण सोमवार को विद्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। शिक्षक के विरुद्ध छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

28 जुलाई को विद्यालय में परीक्षा देने गई छात्रा से आरोपित शिक्षक विनोद कुमार पाल ने छेड़छाड़ की और उसे बदनीयती शरीर को छूने लगा। छात्रा किसी तरह शिक्षक के चंगुल से बचकर विद्यालय के कक्ष में पहुंची और रोने लगी। जब उसके साथ की अन्य छात्राओं ने कारण पूछा तो छात्रा ने आरोपित शिक्षक की हरकत के बारे में बताया।

सभी एकजुट होकर प्रधानाचार्य के पास शिकायत लेकर पहुंची तो उसे परीक्षा में पेपर देने को कहा गया। शिक्षक के अश्लील हरकत से डरी-सहमी छात्रा जब विद्यालय से घर लौटी तो वह गुमसुम पड़ गई।

घटना के बाद से वह विद्यालय नहीं गई। स्वजन के पूछने पर उसने चुप्पी तोड़ी और पूरी घटना बताई। पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज किया। आरोपित शिक्षक विनोद कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags: Dehradun crimedehradun-city-crimemisdeed with womannewsstateUttarakhand Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

धमाके

अयोध्या के सेमरा में धमाके मामले का आरोपी अरेस्ट, चौकी प्रभारी समेत 2 सिपाही लाइन हाजिर

4 years ago
Attack

जम्मू में नरवाल में हुआ बड़ा आतंकी हमला, आतंकियों ने आधे घंटे में किए दो बम धमाके, धमाके में 7 लोग हुए ज़ख़्मी|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Saya Gold Avenue

How Saya Gold Avenue Became One of NCR Most Coveted Residential Addresses

June 18, 2026
Blue Dart

Blue Dart Marks 30 Years of Aviation Operations, Powering Speed, Reliability and Network Certainty

June 18, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)