osteoporosis: बुढ़ापे में गिरना और चोट लगना, इस रिस्क को कैसे करें कम?
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, July 1, 2025
NavTimes न्यूज़
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

osteoporosis: बुढ़ापे में गिरना और चोट लगना, इस रिस्क को कैसे करें कम?

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 4, 2022
in लाइफस्टाइल
0
osteoporosis

नई दिल्ली। World Bone And Joint Day: osteoporosis उम्रदराज़ लोगों को अक्सर आंखों से जुड़ी या फिर संतुलन से जुड़ी दिक्कते होती हैं, जिसकी वजह से उनके गिर जाने का जोखिम बढ़ जाता है। यह ख़तरा गिले और फिसलन वाली सतह पर और बढ़ जाता है। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां भी कमज़ोर होने लगती हैं, जिसमें ऑस्टियोपोरोसिस और आर्थराइटिस शामिल है।

ग्लोबल हॉस्पिटल, परेल, मुंबई में कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ. अनूप खतरी ने कहा, “ऑस्टियोपोरोसिस के कारण, मामूली गिरने से भी फ्रैक्चर हो सकता है, आमतौर पर कलाई, रीढ़ और कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर देखा जाता है। इस तरह गिरने से सिर और सीने में गहरी चोट भी आ सकती है। ऑस्टियोपोरोटिक(osteoporosis) हड्डियों में फ्रैक्चर को ठीक होने में समय लगता है और लंबे समय तक बेड रेस्ट की आवश्यकता पड़ सकती है। यहां कि ऑस्टियोपोरोटिक हड्डियों की सर्जरी भी चुनौतिपूर्ण होती है। इसलिए, इन सभी मुश्किलों से बचने के लिए विशेष रूप से उम्र बढ़ने पर गिरने से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।”

मानसून में बढ़ जाता है चोट का ख़तरा

कंसल्टेंट ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एंड ट्रॉमा सर्जन, डॉ. चिराग बोराना ने बताया, ” बरसात के समय उम्रदराज़ लोगों को चोट लगने का जोखिम बढ़ जाता है। गीले फर्श के कारण दुर्घटनावश गिरने या असमान सड़कों पर संतुलन खोने की घटनाएं वरिष्ठ नागरिकों में बहुत आम हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के अधिकांश रोगियों में ऑस्टियोपोरोसिस(osteoporosis) होता है, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह ज़्यादा देखा जाता है। इनमें कूल्हे, रीढ़, कलाई, टखने या कंधे के फ्रैक्चर आम हैं।

क्या इस दिक्कत से बचा जा सकता है?

डॉ. खतरी का कहना है कि उम्रदराज़ लोगों को ऐसे जूते या चप्पल पहनने चाहिए, जो फिसले नहीं। संतुलन को सही बनाए रखने के लिए वॉकिंग स्टिक का इस्तेमाल अच्छा रहेगा। इसके अलावा अपनी आंखों का चेकअप समय-समय पर कराते रहें, रात में भी लैम्प या छोटी लाइट जला कर रखें, घर के आसपास भी स्ट्रीट लाइट का बंदोबस्त रखें। घर पर छोटे कार्पेट या मैट्स न रखें जिसमें पैर फंसकर आप गिर सकते हैं।

चोट से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

डॉ. चिराग बोराना के अनुसार:

  • वरिष्ठ नागरिकों को बारिश के मौसम में सही फुटवियर पहनने चाहिए, जिससे वे गिरने से भी बचेंगे और संतुलन भी ठीक रहेगा।
  • रोज़ एक्सरसाइज़ ज़रूर करनी चाहिए ताकि आप फिज़िकली फिट रहें।
  • रोज़ वर्कआउट करने से मांसपेशियां मज़बूत होती हैं और हड्डियां को ताकत मिलती है, जिससे संतुलन भी बेहतर होता है।
  • ऑस्टियोपोरोसिस(osteoporosis) एक आइलेंट रोग है, और इसका जल्दी पता लगाया जाना चाहिए और इसका पर्याप्त इलाज किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags: bone health tipshealthhealth tipshealthy lifestylelifestylemonsoon bone healthsenior citizen bone healthworld bone and joint dayहेल्थ टिप्स
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Aggarwal Sabha Sirsa

अग्रवाल सभा सिरसा ने एचसीएस चयनित मोनिका मोयल को दी बधाई|

2 years ago
REDMI

नए साल के मौके पर REDMI ने 50MP कैमरे और 5000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन किया लांच, जाने कीमत|

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

नवीकरणीय ऊर्जा

मध्य प्रदेश, एसईसीआई और एसजेवीएन के बीच बिजली खरीदने को लेकर हुआ करार

July 1, 2025
सौर ऊर्जा

एसएईएल ने पंजाब में पीएसपीसीएल के साथ 400 मेगावॉट सौर ऊर्जा खरीद के लिए की साझेदारी

July 1, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)