• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, May 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

अर्जुन टैंक से लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने की सराहना

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 5, 2022
in राष्ट्रिय
0
अर्जुन टैंक

नई दिल्ली: अर्जुन टैंक: भारत ने गुरुवार को स्वदेश विकसित ‘लेजर-गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल’ (एटीजीएम) का महाराष्ट्र के अहमदनगर में सैन्य प्रतिष्ठान केके रेंज से सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मिसाइलों ने दो अलग-अलग रेंज में सटीक निशाना लगाते हुए लक्ष्यों को नष्ट कर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एटीजीएम के निर्माता रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय सेना को मिसाइल के सफल परीक्षण पर बधाई दी।

मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण

मंत्रालय ने कहा, ‘डीआरडीओ और भारतीय सेना ने मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन के जरिये स्वदेश में विकसित लेजर-गाइडेड एटीजीएम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। मिसाइलों ने दो अलग-अलग रेंज में सटीक रूप से लक्ष्यों को भेदते हुए उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। टेलीमेट्री प्रणाली ने मिसाइलों के संतोषजनक उड़ान प्रदर्शन को दर्ज किया है।’ एटीजीएम को अलग-अलग हथियार प्रणालियों से लांच की क्षमता के साथ विकसित किया गया है। फिलहाल उसका मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन की 120 मिमी की राइफल गन से तकनीकी मूल्यांकन परीक्षण किया जा रहा है। डीआरडीओ के चेयरमैन जी. सतीश रेड्डी ने भी एटीजीएम के सफल परीक्षण से जुड़ी टीम को बधाई दी है।

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेजर गाइडेड एटीजीएम के सफल प्रदर्शन के लिए डीआरडीओ और भारतीय सेना की सराहना की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी ने लेजर गाइडेड एटीजीएम के परीक्षण फायरिंग से जुड़ी टीमों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिसाइलों ने सटीकता के साथ प्रहार किया और दो अलग-अलग रेंज में लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा। ऑल-इंडिजिनस लेजर गाइडेड एटीजीएम एक्सप्लोसिव रिएक्टिव आर्मर (ईआरए) संरक्षित बख्तरबंद वाहनों का सामना करने के लिए एक टेंडेम हाई एक्सप्लोसिव एंटी-टैंक (हीट) वारहेड का इस्तेमाल किया गया है।

Tags: Anti Tank MissileArjun TankDefense Ministerlaser guided missilenationalnational newsnewsRajnath Singh
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Jhalak

Scholars Public School पंचकूला में मनाया गया 10वां वार्षिक समारोह ’झलक’|

3 years ago
Youth Congress

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर Youth Congress निकालेगी बाइक रैली: नवदीप सिंह कंबोज

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Art Basel Hong Kong 2026: Where The World Comes To See

Art Basel Hong Kong 2026: Where The World Comes To See

May 14, 2026
Vietnam Airlines, Saigontourist and Innovations India ink MoU at Business Forum Attended by President To Lam and CM Devendra Fadnavis

Vietnam Airlines, Saigontourist and Innovations India ink MoU at Business Forum Attended by President To Lam and CM Devendra Fadnavis

May 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)