• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, June 26, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सेंट्रल बैंक लॉकर डकैती: 1.9 किलो सोना और 600 ग्राम चांदी से भरा लॉकर गायब, पीड़ित ने डीसीपी पूर्वी को दी तहरीर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
सेंट्रल बैंक

कानपुर। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की कराची खाना शाखा का लाकर का विवाद फिर सामने आ गया है। तिलक नगर निवासी कारोबारी रमेश कुमार खन्ना ने फीलखाना थाना में तहरीर दी है कि उनका करीब 45 वर्ष से शाखा में अपनी दादी स्वर्गीय देवकी देवी के साथ संयुक्त रूप से लाकर है जिसमें 1.9 किलोग्राम सोने के जेवर, ,600 ग्राम चांदी और करीब छह कैरेट का हीरा था।

बैंक अब न तो उन्हें अपना लाकर देखने दे रहा है न बता रहा है कि उनको जो लाकर आवंटित हुआ था, वह किस हालत में है। इसी शाखा में अप्रैल में 11 ग्राहकों के लाकर से करीब चार करोड़ रुपये के जेवर गायब कर दिए गए थे। जिस मामले में मैनेजर व लाकर प्रभारी जेल में हैं।

रमेश कुमार खन्ना के मुताबिक कराची खाना शाखा में उनका खाता संख्या 6249 है और लाकर संख्या 391बी है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में जब सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की कराची खाना शाखा में लाकर से जेवर चोरी की घटनाएं सामने आईं तो वह 27 अप्रैल को बैंक गए। उन्हें बताया गया कि उनके नंबर का लाकर नहीं मिल रहा। इसके बाद भी उन्होंने कई बार संपर्क किया लेकिन ठीक से जवाब नहीं दिया गया।

बार-बार उन्हें बताया गया कि शाखा प्रबंधक जेल में हैं और सब अस्त व्यस्त हो चुका है। इसलिए नए शाखा प्रबंधक की नियुक्त होने के बाद आइए, ताकि लाकर तलाशा जा सके। उनके मुताबिक बैंक के लोगों ने उनसे यह भी कहा कि कहीं उनका लाकर भी तो लाकर तोड़े जाने के मामले में गायब तो नहीं हो गया। रमेश कुमार खन्ना के मुताबिक उन्होंने 15 जून 2022 को शाखा प्रबंधक को पत्र लिखा लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। 29 जून 2022 को फिर एक पत्र लिखा लेकिन उसका भी जवाब नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी कोई जवाब नहीं देते। ज्यादा पूछने पर कहते हैं कि पुलिस में शिकायत कर दीजिए। उन्होंने कहा कि अगर उनका लाकर बंद कर दिया गया है तो उसके दस्तावेज दे दिए जाएं। साथ ही उसमें जो भी सामान निकला होगा, वह तो दिया जाए।

उन्होंने आशंका जताई कि बैंक के कर्मचारियों ने ही साजिश के तहत जेवर चोरी कर उनके लाकर का नंबर ही बदल दिया है। इसीलिए अब उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही। उन्होंने बताया कि इसमें उनकी दादी के जेवर थे।

गुरुवार दोपहर रमेश कुमार खन्ना उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता के साथ फीलखाना थाना गए और तहरीर दी।

इस मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का कराची खाना का मामला काफी दिनों तक चर्चाओं में रहा था। ऐसे में लाकर धारक इतने दिनों बाद क्यों आए, इसकी भी जांच होगी। – प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त पूर्वी।

लाकर के ही पूरी तरह गायब होने के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं है। इस तरह की किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। – दयानंद पांंडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया।

Tags: bank locker jewelry theftbank locker missing kanpurCentral Bank LockerKanpur Central Bankkanpur-city-crimenewsstateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Kanpur

प्रेम जाल में फसाकर नाबालिक छात्रा से रेप कर उसके सीने पर ब्लेड से लिखा अपना नाम, फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लिए 10 लाख रुपए|

3 years ago
POSCO

असम में 14 वर्ष से काम उम्र की लड़कियों से शादी करने वालो के खिलाफ अब POSCO Act के तहत होगा मुकदमा दर्ज़|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Skills

Beyond Tech: Exploring How SAP Skills are Relevant in Every Career Path

June 25, 2026
Experion Developers

Experion Developers Bags Excellence in Luxury Developments at ET Now Realty Conclave Awards 2026

June 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)