• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, July 14, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

अयोध्या में तिरंगा का अपमान, नगर निगम ने कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से पहुंचा दिया राष्ट्रध्वज : अखिलेश यादव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 14, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
तिरंगा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के तिरंगा अभियान पर एक बार फिर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री और अपमान क‍िया जा रहा है। यह ध्वज जहां करोड़ों भारतीयों के लिए आन-बान शान का प्रतीक है वहीं भाजपाइयों के लिए यह बेचने का सामान है। वहीं रामनगरी में तिरंगे के अपमान को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट को महापौर रिषिकेश उपध्याय ने तुच्छ राजनीति बताया है। उन्होंने कहाकि तिरंगे पर भी राजनीति करना अच्छी बात नहीं है।

महापौर का यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट पर आया है, जिसमें उन्होंने रामनगरी में तिरंगे का अपमान करने का उल्लेख करते हुए वीडियो पोस्ट की है, जिसमें तिरंगे को नगर निगम के एक वाहन में लाकर बांटते हुए दिखाया गया है।

सपा के पूर्व के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने बताया कि राम नगरी में निकली तिरंगा यात्रा की अगुवाई स्वयं महापौर कर रहे थे। तिरंगे को जिस गाड़ी में लाया गया वह कूड़ा उठाने वाली गाड़ी थी। यह तिरंगे का अपमान नहीं तो और क्या है। इस मामले से सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अवगत कराया गया है।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को रामनगरी में महापौर की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। महापौर उपाध्याय ने इस प्रकरण पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह समाजवादी पार्टी की तुच्छ राजनीति का हिस्सा है। तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि है। सपा प्रमुख का आरोप निराधार है।

अख‍िलेश ने कहा, भाजपा हर बात पर दुकान लगाना बंद करे : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा राष्ट्रध्वज के गौरव के साथ खिलवाड़ शर्मनाक और निंदनीय है। अपने ट्वीट में भी उन्होंने इस बात को दोहराते हुए चेताया है कि भाजपाई हर बात पर दुकान लगाना बंद करें।

अखिलेश यादव ने कहा कि चित्रकूट में भाजपा जिलाध्यक्ष तो पैरों के पास राष्ट्रध्वज रखे दिखे है। लखीमपुर में भाजपा विधायक और इटावा में भाजपा नेता तिरंगे को ढंग से पकड़ना भी नहीं जानते हैं। राष्ट्रध्वज के साथ ऐसा अपमानजनक व्यवहार अक्षम्य है।

Tags: Akhilesh YadavAyodhya mayorlucknow-city-politicsnewsRishikesh UpadhyaySP presidentstateरिषिकेश उपध्याय
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Mystery of murder

Panchkula: पुलिस नें सुलझाई मर्डर की गुत्थी, महिला सहित दो आरोपियो को किया गिरफ्तार|

3 years ago
Bombay Times

Bombay Times Launches Headliners, Celebrating the People Behind India Biggest Headlines

3 weeks ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

European Giants Knocked Out, Uruguay Fail to Get Out of Group Stage: FIFA World Cup 2026 Underachievers

July 14, 2026
Philips Avent Launches Sterilizer and Dryer Premium in India to Simplify Everyday Baby Bottle Hygiene

Philips Avent Launches Sterilizer and Dryer Premium in India to Simplify Everyday Baby Bottle Hygiene

July 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)