मसाजिद कमेटी ने जवाबी बहस के लिए मांगा समय; कोर्ट ने 500 रुपए का
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, March 30, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मसाजिद कमेटी ने जवाबी बहस के लिए मांगा समय; कोर्ट ने 500 रुपए का जुर्माना लगाया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 18, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
मसाजिद कमेटी

वाराणसी। मसाजिद कमेटी: ज्ञानवापी प्रकरण लगभग एक पखवारे बाद दोबारा जिला जज की अदालत में सुनवाई के लिए पहुंचा है। अब गुरुवार 18 अगस्‍त को तय समय दोपहर बाद करीब दो बजे इस मामले की सुनवाई शुरू होगी। ज्ञानवापी मस्जिद मामले को अदालत में देख रही मुस्लिम पक्ष की ओर से अंजुमन इंतजामिया कमेटी के मुख्‍य अधिवक्‍ता अभयनाथ यादव का निधन होने के बाद से ही मुस्लिम पक्ष के सामने असमंजस की स्थिति आ गई थी। इस लिहाज से अदालत से इस मामले की सुनवाई के लिए समय मांगा गया था। जिसपर अदालत ने लगभग पखवारे भर बाद 18 अगस्‍त का समय मुस्लिम पक्ष को दिया था।

अदालत नाराज : ज्ञानवापी-शृंगार गौरी प्रकरण मुकदमा 693/2021 (18/2022) राखी सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य की अगली सुनवाई 22 अगस्त 2022 सुनिश्चित हुई। प्रतिवादी संख्या चार अंजुमन इंतजामया मस्जिद कमेटी के ऊपर न्यायालय ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया। बार- बार समय मांगने पर जिला जज नाराज हो गए। अंजुमन ने दस दिन का समय मांगा था।

ज्ञानवापी मामले में दलील जारी : ज्ञानवापी प्रकरण में शृंगार गौरी केस की सुनवाई गुरुवार को जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में हुई। पिछली तारीख पर प्रतिवादी अंजुमन इंतेजामिया कमेटी के मुख्य अधिवक्ता अभयनाथ यादव के निधन होने से प्रतिवादी की ओर से पंद्रह दिन का समय मांगा गया था। इस पर कोर्ट ने 18 अगस्त की तिथि नियत की थी। अदालत में शृंगार गौरी के दर्शन-पूजन की मांग को लेकर वादी राखी सिंह सहित पांच महिलाओं ने गुहार लगाई थी। प्रतिवादी अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद ने प्रार्थनापत्र देकर वाद सुनवाई योग्य है या नहीं, इस पर सवाल उठाया है। मामले में सभी पक्षकारों ने अदालत के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर लिया है। वादी पक्ष की ओर से प्रस्तुत की गईं दलीलों पर मस्जिद पक्ष की ओर से आपत्ति दाखिल की जानी थी।

यह था पूरा प्रकरण : उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जिला जज की अदालत में सुनवाई चल रही है। 26 मई से शुरू सुनवाई में चार तिथि पर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद की ओर से सिविल प्रक्रिया संहिता आदेश 07 नियम 11 (मेरिट) के तहत केस को खारिज करके लिए बहस की गई। इसके बाद वादी अधिवक्ताओं की ओर से बहस की गई है। चार अगस्त को प्रतिवादी की ओर से इन दलीलों का जवाब दाखिल करना था। तारीख के दो दिन पहले हृदयगति रुकने के कारण प्रतिवादी अधिवक्ता अभयनाथ का निधन हो गया। इसके बाद चार अगस्त को कोर्ट से जवाब देने के लिए समय मांगा गया था। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तिथि नियत कर दी थी।

मुस्लिम पक्ष की नए सिरे से तैयारी : मुख्‍य अधिवक्‍ता अभयनाथ यादव ने ही अदालत में केस की पोषणीयता पर सवाल उठाते हुए बहस की थी और सुनवाई न किए जाने के पक्ष में तथ्‍य और तर्क रखे थे। अब उनके निधन के बाद ज्ञानवापी और मां श्रृंगार गौरी मामले में एक पखवारे के बाद दोबारा सुनवाई जिला जज ए.के विश्वेश की अदालत में हो रही है। केस की पोषणीयता पर चल रही बहस के बीच हिंदू पक्ष की दलीलें पूरी हो चुकी हैं। इस मामले में मुस्लिम पक्ष की तरफ से रिजॉइंडर डाला जाएगा।

Tags: chief advocate of masjiddeath of masjid side advocateGyanvapi Masjid Casehearing of Gyanvapi Masjidnewsstatevaranasi-city-crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

CHD

Chandigarh के मौली जागरण के विकास नगर में एक युवक को देर रात रासिय्यो से बांधकर की पिटाई।

3 years ago
Pure

Pure ईवी ने लॉन्च किया रोमांचक कैशबैक ऑफर के साथ ‘प्योर परफेक्ट 10’ रेफरल प्रोग्राम

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026
Students

Rising Number of Students Staying Back in India Calls for Urgent Rethink in Higher Education: Sushma Bharath

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)