• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 25, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी रहे सिराज अहमद पर पुलिस का शिकंजा, 3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 20, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
सिराज अहमद

सुलतानपुर। सिराज अहमद: पूर्वांचल के कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे के विरुद्ध यहां बड़ी कार्रवाई की गई। उसकी तीन करोड़ 89 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर ली गई। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर दिन भर हलचल रही। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव व उप जिलाधिकारी सदर सीपी पाठक टीम के साथ शुक्रवार को लाेलेपुर गांव पहुंचे। गांव निवासी बदमाश सिराज अहमद के वाहनों व भूमि को जब्त कर लिया। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक सिराज वर्ष 2006 से अपराधों में लगातार सक्रिय रहा और गिरोह बनाकर घटनाएं करने लगा। कादीपुर का कुख्यात रीशू सिंह, अखंडनगर का सौरभ सिंह, राहुल धुरिया, रुकसार, इसरार, दिलशाद व विजय कुमार इस गैंग के सदस्य माने जाते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन करोड़ 64 लाख की जमीन व 25 लाख 78 हजार के वाहन जब्त किए हैं।

सिराज पर कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। गुंडा एक्ट में भी निरुद्ध किया गया। उसके तार मुख्तार अंसारी गिरोह से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा लगातार गुंडा, माफिया व अपराधियों के विरुद्ध हो रही कार्रवाई की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।

गिरोह के अन्य सदस्य भी रडार पर : एएसपी ने बताया कि सिराज गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में विवरण हासिल कर अपराध के जरिए अर्जित की गई संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बल्दीराय व लम्भुआ क्षेत्र के बदमाशों की करोड़ों की संपत्ति की कुर्क की जा चुकी है। टाप टेन अपराधियों की सूची में शामिल बदमाशों पर लगातार कार्रवाई किए जाने के कारण समाज के लोग सुकून महसूस कर रहे हैं। साथ ही अपराधों पर भी अंकुश लगा है।

Tags: lucknow-city-crimeMukhtar AnsariMukhtar Ansari gangnational newsnewsstateSultanpur NewsUP Crimeमुख्तार अंसारी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

नीति आयोग

नीति आयोग के सीईओ ने कहा भारत को 2047 तक उच्च आय वाला देश बनने की महत्त्वाकांक्षा रखनी चाहिए

4 years ago
कोरोना

कोरोना पॉजिटिव होने पर अभी क्‍या हैं आइसोलेशन या क्‍वेरेंटीन और इलाज के नियम, जानें

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

July 24, 2026
Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

July 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)