ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 12, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

आपदा में मृतकों की संख्या हुई पांच, 12 लापता, मालदेवता में लापता दंपती के शव मिले

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 21, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
मालदेवता

 देहरादून : शनिवार को देहरादून के मालदेवता में बादल फटने की घटना के बाद दो लापता दंपती के शव रविवार को बरामद कर लिए गए हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे।

कुल मृतकों की संख्‍या हुई पांच

उत्‍तराखंड में भारी बारिश के बाद मची तबाही में अब कुल मृतकों की संख्‍या पांच हो गई है।वहीं अभी भी 12 लोग लापता है। जिनकी खोजबीन जारी है

मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा में लापता ग्वाड़ सकलाना गांव के दंपती राजेन्द्र राणा (36) व उनकी पत्नी अनिता राणा (30) के शव रविवार को बरामद किए गए हैं।

एसडीआरएफ ने दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिए हैं। कल आई आपदा के बाद ग्वाड़ गांव में मातम का माहौल है।

सरखेत के समीप ग्रामीणों के सात मकान जमींदोज हो गए हैं। यहां मलबे के ढेर में ग्रामीणों का सामान बिखरा पड़ा है। प्रभावित लोगों ने छह किलोमीटर दूर मालदेवता सड़क पर एक स्कूल में शरण ली है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री भी पहुंचे सरखेत

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी रव‍िवार को सरखेत पहुंचे। यहां उन्‍होंने प्रभाव‍ित क्षेत्र का दौरा करने के साथ ही ग्रामीणों से बातचीत भी की।

बांदल नदी के कटाव से बह गई रोड

लालपुल से ग्वाड़ सकलाना पंचायत (टिहरी ) के लिए जाने वाली रोड बांदल नदी के कटाव से बह गई है। यहीं से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, ग्रामीण, अधिकारी सात किलोमीटर पैदल चल प्रभावित गांवों में पहुंच रहे हैं। वहीं सरखेत में आई आपदा के बाद एनडीआरएफ की टीम भी राहत बचाव कार्य में जुट गई है।

शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक हुई बारिश जानलेवा साबित हुई

बता दें कि उत्तराखंड के तीन जिलों पौड़ी, टिहरी और देहरादून में शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक हुई बारिश जानलेवा साबित हुई।

तीनों जिलों में बादल फटने से नदी व बरसाती नालों के उफान और मलबे की चपेट में आकर दंपती समेत पांच की मौत हो गई है। जबकि 12 लोग लापता हैं। 13 लोगों को चोटें भी आई हैं। देहरादून में रायपुर थानों को जोड़ने वाला एक मोटर पुल टूट गया है।

आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य 

रविवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र के कुमाल्डा, सरखेत, मालदेवता व उसके आस-पास आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं स्थानीय लोगों से भेंट की।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में बार- बार आपदा दस्तक दे रही बावजूद इसके सरकार सोई हुई है। उत्तराखंंड आपदा प्रभावित राज्य है जो कि भूकम्प, बादल फटने, अतिवृष्टि, भूस्खलन, कृत्रिम झील के फटने आदि आपदाओं की जद में रहता है।

यहां जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़कें और रास्ते बंद हैं। परंतु विडंबना यह कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार आपदा प्रभावितों को मरहम लगाने के बजाय दौरे तक सीमित है। सरकार को राज्य में आपदा प्रबंधन की ठोस पहल करनी चाहिए।

Tags: Cloudburst In dehraduncloudburst in uttarakhanddehradun newsuttarakhand news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

E-learning

ई-अधिगम पर डाइट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित|

3 years ago
Zilla Parishad

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, सरपंचों व पंचों को दिलाई स्वच्छता शपथ|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In