जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी: रिपोर्ट

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 24, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
शिंजो आबे

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जापान जा सकते हैं। जापानी मीडिया ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, जापानी सरकार ने 27 सितंबर को आबे के लिए राजकीय अंतिम संस्कार निर्धारित किया है। यह समारोह टोक्यो के किटानोमारू नेशनल गार्डन में निप्पॉन बुडोकन क्षेत्र में होगा।

जापान के पीएम से भी मुलाकात कर सकते हैं पीएम मोदी

क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आधिकारिक विदाई समारोह में शामिल होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम मोदी अपने इस दौरे पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ भी बैठक कर सकते हैं। बता दें कि जापान-भारत के प्रमुख सहयोगियों में से एक है। दोनों देश संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापक साझेदारी के क्वाड प्रारूप में सहयोगी हैं। पीएम मोदी और शिंजो आबे ने अपने कार्यकाल के दौरान और बाद में भी मैत्रीपूर्ण संबंध को जारी रखा है।

पीएम मोदी और शिंजो आबे के संबंध रहे हैं मजबूत

2018 में पीएम मोदी की जापान की आधिकारिक यात्राओं के दौरान आबे ने अपने भारतीय समकक्ष को यामानाशी प्रान्त में स्थित अपने परिवार के घर में आमंत्रित किया था। जो दोनों नेताओं के बीच आपसी संबंधों को मजबूती देने का संकेत था। इससे पहले मई में पीएम मोदी ने शिंजो आबे के जापानी पीएम का पद छोड़ने के लगभग दो साल बाद उनसे मुलाकात की थी। पीएम मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान पर गए थे।

शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया था दुख

बता दें कि शिंजो आबे पर 8 जुलाई को जापानी शहर नारा में एक रैली के दौरान हमला किया गया था। जिसमें उनकी मौत हो गई थी। आबे की हत्या के बाद पीएम मोदी ने भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी। साथ ही पीएम मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया था और कहा था कि आबे के निधन से जापान और दुनिया ने एक महान दूरदर्शी नेता को खो दिया है और मैंने एक प्रिय मित्र खोया है।

Tags: Abe state funeralformer Japanese PMIndia Japan RelationsIndia-Japan tiesJapanese PM Kishidaofficial farewell ceremonyPrime Minister Narendra ModiShinzo Abe
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Chirag

शिक्षा के नाम पर गरीबों को बहकाने की स्कीम ‘चिराग (Chirag ): कुमारी सैलजा

2 years ago
Wrestler

सेल्फी को लेकर बृजभूषण शरण सिंह के समर्थकों में मारपीट, कांग्रेस समर्थकों का दावा- पहलवानों के आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह पर हमला|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

April 1, 2026
Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

April 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)