• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 31, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

‘ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनी तो परमाणु युद्ध के लिए भी तैयार’, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच लिज ट्रस का बड़ा बयान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 24, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
ब्रिटेन

ब्रिटेन में इन दिनों प्रधानमंत्री के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी चल रही है। भारतीय मूल के ऋषि सुनक और उनकी प्रतिद्वंद्वी लिज ट्रस मैदान में हैं। दोनों नेता बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी की दौड़ में शामिल हैं। अपने चुनाव प्रचार में दोनों तेज तर्रार भाषण देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच लिज ट्रस ने ऐसा बयान दे दिया कि उसकी चर्चा होने लगी। उन्होंने रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध और परमाणु बम को लेकर बयान दिया है।

जरूरत पड़ने पर बटन दबाने के लिए तैयार

दरअसल, ऋषि सुनक और लिज ट्रस दोनों अपने-अपने लिए जोरदार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच सोमवार को लिज ट्रस ने बर्मिंघम में एनईसी हस्टिंग्स इवेंट में कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो वह जरूरत पड़ने पर तत्काल परमाणु बम का बटन दबाने के लिए तैयार हैं, वे पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने यह बात तब कही जब कार्यक्रम के होस्ट ने उनसे परमाणु युद्ध से जुड़े फैसले को लेकर सवाल किया।

‘यह कोई विकल्प नहीं बल्कि ड्यूटी होगी’

मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक लिज ट्रस ने कहा कि अगर वह पीएम बनती हैं तो परमाणु युद्ध करने के लिए भी तैयार हैं। लिज ट्रस ने बिना किसी इमोशन के कहा कि वह परमाणु हमले के आदेश देंगी। हालांकि लिज ने यह जरूर कहा कि यह कोई विकल्प नहीं होगा बल्कि प्रधानमंत्री की ड्यूटी होगी। उन्होंने आगे कहा कि मैं ऐसा करने के लिए हमेशा तैयार रहूंगी।

पुतिन के खिलाफ खड़े होने के इरादों को जताया

लिज ट्रस का बयान एक ऐसे समय में आया है जब रूस-यूक्रेन का युद्ध चल रहा है। इससे पहले भी ट्रस ने पुतिन के खिलाफ खड़े होने के अपने इरादों को जताया था। एक तथ्य यह भी है कि फरवरी में यूक्रेन पर हमले के बाद से ही ब्रिटेन के परमाणु बम हाई अलर्ट पर हैं।

लिज ट्रस और ऋषि सुनक के बीच टक्कर

बता दें कि ब्रिटिश पीएम के चुनाव में लिज ट्रस और ऋषि सुनक के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि सर्वे बताते हैं कि लिज प्रधानमंत्री बन सकती हैं। उधर अपने चुनाव प्रचार में ऋषि सुनक ने कहा कि मैं आखिरी दिन तक एक-एक वोट के लिए लड़ता रहूंगा। पिछले 30 दिनों में चुनाव प्रचार अभियान में सुनक 16000 पार्टी सदस्यों से संपर्क साधने के लिए 100 कार्यक्रम कर चुके हैं।

Tags: BritainBritish Empire Medalliz trussliz truss statementRishi SunakRishi Sunak Liz Trussstatementब्रिटेनलिज ट्रस
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Vinod Swami

डा. विनोद स्वामी (Vinod Swami) को हाई कमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी, हरियाणा ओबीपी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

2 years ago
Wheat

अब तब पंचकूला की तीनों मंडियों में 1085.3 मीट्रिक टन सरसों व 5919 मिट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद, 1071.7 मीट्रिक टन सरसों व 240 मीट्रिक टन गेहूं का किया जा चुका है उठान|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

July 31, 2026

OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

July 31, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)