ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

ब्रह्मोस मिसाइल हादसे पर भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान नाखुश, दोहराई जांच की मांग, कहा- अधूरे हैं सवाल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 26, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
ब्रह्मोस

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने नौ मार्च को गलती से सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल दागे जाने के मामले में भारत की कार्रवाई को अपर्याप्त बताते हुए संयुक्त जांच की मांग दोहराई है। गलती से दागी गई मिसाइल पाकिस्तानी सीमा में जा गिरी थी। इसके लिए जिम्मेदार भारतीय वायुसेना के तीन अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है।

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया था कि कोर्ट आफ इंक्वायरी (COI) ने तीनों अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन नहीं करने का दोषी पाया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार देर रात भारत की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। उसने कहा, ‘पाकिस्तान इस मामले को भारत द्वारा कथित रूप से बंद किए जाने को सिरे से खारिज करते हुए संयुक्त जांच की अपनी मांग को दोहराता है। घटना के बाद भारत द्वारा उठाए गए कदम, उससे निकले निष्कषर्ष व कोर्ट आफ इंक्वायरी द्वारा दी गई सजा असंतोषजनक व अपर्याप्त है।’

( ब्रह्मोस ) पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत मामले की संयुक्त जांच करने की उसकी मांग का जवाब देने में नाकाम रहा है। सामरिक हथियारों को संभालने में गंभीर प्रणालीगत व तकनीकी त्रुटियों को व्यक्तिगत मानवीय गलती के आवरण से छुपाया नहीं जा सकता।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में जताया था खेद

बता दें कि भारत की मिसाइल दुर्घटनावश पाकिस्तान के क्षेत्र में चले जाने की घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी खेद जताया था। उन्‍होंने संसद में कहा था कि सरकार ने इस घटना को बहुत ही गंभीरता से लिया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। रक्षा मंत्री ने कहा था कि भारत की मिसाइल प्रणाली बेहद सुरक्षित और भरोसेमंद है। देश का रक्षा प्रतिष्ठान सुरक्षित प्रक्रियाओं और मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। संसद में उन्होंने कहा था कि 9 मार्च को अनजाने में जो मिसाइल रिलीज हुई, उसके लिए हमें खेद है। राहत की बात यह रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ।

Tags: BrahmosBrahmos Fire Accidentcourt of inquiryPakistanPakistan Foreign MinistryPakistan Reaction on Brahmos Accidentsupersonic brahmos missileब्रह्मोस
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

छेड़खानी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी: शिकायत करने पर चाचा और भाई का फोड़ा सिर; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया

4 years ago
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In