• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 22, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

दोपहर में पेड़ से लटकता मिला पति का शव, रात में मरी पाई गई पत्‍नी और बेटा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 30, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
पेड़ से लटकता

लखीमपुर। थाना पलिया क्षेत्र में सोमवार पूर्वाह्न में एक ग्रामीण का शव गांव के बाहर खेतों में एक पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू ही की थी कि रात में एक चौंकाने वाली खबर ने सनसनी फैला दी। जिस व्यक्ति का शव सुबह खेतों में लटकता मिला था, उसी की पत्नी और 10 वर्षीय बेटे का शव घर में संदिग्ध हालातों में मिला। पत्नी के शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। पुलिस का अनुमान है कि पति ने ही पत्नी और बच्चे की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली।

घटना थाना पलिया क्षेत्र के गांव मलंगा की है। यहां सोमवार पूर्वाहन तकरीबन 11:00 बजे गांव के बाहर खेतों की ओर एक पेड़ से तौलेराम (55) का शव फांसी पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में मलंगा गांव से ही एक सनसनीखेज सूचना मिली कि तौले राम के घर में उसकी पत्नी सरस्वती और 10 वर्षीय पुत्र सौरभ के शव पड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को आवश्यक लिखा पढ़ी करके पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सरस्वती के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। गांव वालों ने बताया कि तौले राम ने दो शादियां की थीं।

सरस्वती उसकी दूसरी पत्नी थी, जो गांव में ही अलग घर में रहती थी। उसकी पहली पत्नी द्रौपदी है। द्रोपदी भी गांव में ही रहती है। सोमवार सुबह तौले राम का शव मिलने के बाद द्रौपदी ही मौके पर गई थी, जिसकी मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। तब यह बात पुलिस के सामने नहीं आई थी कि तौले राम की दूसरी पत्नी और एक बच्चा भी है। द्रोपदी का कहना है सोमवार सुबह तौले राम का सरस्वती से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद ही उसने फांसी लगा ली है।(पेड़ से लटकता)

उधर, पुलिस का मानना है कि तौलेराम ने ही सरस्वती और सौरभ की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। रात में ही एसपी संजीव सुमन ने मौका मुआयना करके थाना पलिया पुलिस को घटना का जल्द राजफाश करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने बताया की प्रथम दृष्टया यही लग रहा है पति ने ही पत्नी और बच्चे की हत्या करने के बाद फांसी लगाई है। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

Tags: lakhimpur crime newsLakhimpur Latest NewsLakhimpur Newslakhimpur policeLucknownewsstateपेड़ से लटकता
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Cyber Crime

रानियां थाना पुलिस टीम ने स्कूली बच्चों को नशा व साइब क्राइम (Cyber Crime) बारे जागरुक किया ।

3 years ago
CavinKare Ability Awards 2026

सामर्थ्य का शानदार समारोह: 24वें CavinKare Ability Awards 2026 में पाँच अग्रणी भारतीय विकलांग उपलब्धि-धारकों को सम्मान

5 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

RAG Holdings

RAG Holdings Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing Its Commitment to Building Great Businesses Through People First Approach

July 22, 2026
Kauvery Hospital

Kauvery Hospital -Chennai World-Class Healthcare Infrastructure – A Great Boon and Lifesaver for Patients Worldwide

July 22, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)