• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 12, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर; गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स की कमान संभालेंगे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 2, 2022
in खेल
0
वीरेंद्र सहवाग

नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग: क्रिकेट की दुनिया पर राज करने वाले पूर्व क्रिकेटरों को दोबारा से खेलते देखने की चाहत रखने वाले फैंस के लिए खुशखबरी है। भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग और बाएं हाथ के चैंपियन ओपनर गौतम गंभीर बहुत जल्दी ही मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। यह दोनों ही रिटायर्ड क्रिकेटरों की लीग लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलने उतरेंगे। टीम इंडिया के लिए साथ पारी की शुरुआत करने वाले ये दोनों अब अलग अलग टीम की कप्तानी करते दिखेंगे।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलसीसी) ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग गुजरात जायंट्स का नेतृत्व करेंगे, जबकि उनके सलामी जोड़ीदार गौतम गंभीर इंडिया कैपिटल्स के कप्तान होंगे। सहवाग ने कहा, ‘मैं फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापस आने के लिए उत्साहित हूं। मैंने व्यक्तिगत रूप से हमेशा निडर क्रिकेट खेलने में विश्वास किया है और हम यहां भी उसी प्रकार का क्रिकेट जारी रखेंगे। हम बेहद उत्साहित हैं।’

भारत में आयोजित होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सत्र दो में प्रशंसकों के लिए सहवाग और गंभीर की अगुआई में अपने पसंदीदा सितारों को एक्शन में देखने का एक शानदार मौका होगा। गंभीर ने कहा, ‘मैंने हमेशा माना है कि क्रिकेट एक टीम गेम है।’आगामी एलएलसी सत्र 16 सितंबर से शुरू होगा, जिसकी शुरुआत भारत महाराजा बनाम विश्व जायंट्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेस स्टेडियम में मैच से होगी।

गौरतलब है कि पूर्व इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है। उन्होंने टूर्नामेंट का हिस्सा बनने की हामी भर दी है। वहीं पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल और हरभजन सिंह के भी टूर्नामेंट में खेलने की जानकारी है।

Tags: Gautam GambhirGujarat GiantsheadlinesIndia CapitalsLegends League CricketSportsSports and RecreationVirender Sehwag
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Dynastic Politics

अखिलेश यादव ने वंशवाद की राजनीति पर फोटो शेयर कर बीजेपी पर साधा निशाना कहा – अभी भोत सी तस्वीर बाकी है

4 years ago
IIFL

भारत की लीडिंग अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी बनी आईआईएफएल (IIFL) होम फाइनेंस, जिसका एयूएम 35,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचा और पीएटी में सालाना आधार पर 32% की बढ़ोतरी

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Manipal University

Manipal University Jaipur and Rajasthan Agriculture Department Sign MoU to Promote AI-Driven Agricultural Innovation

July 12, 2026
Bansal Family

Bansal Family Crosses Rs 1.28 Lakh Crore GDV, Announces Rs 10,000 Crore FY27 Investment Roadmap

July 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)