• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, June 16, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

बीते वित्त वर्ष के अंत तक भारत का विदेशी कर्ज 8.2 प्रतिशत बढ़कर 620.7 अरब डॉलर पर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 3, 2022
in व्यापार
0
विदेशी कर्ज

नई दिल्‍ली। भारत का विदेशी कर्ज मार्च, 2022 के अंत में एक साल पहले की तुलना में 8.2 प्रतिशत बढ़कर 620.7 अरब डालर हो गया। वित्त मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश के इस बाहरी कर्ज का 53.2 प्रतिशत हिस्सा डालर के तौर पर है जबकि भारतीय रुपये के रूप में देय कर्ज 31.2 प्रतिशत है। यही नहीं देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का दौर जारी है। इसमें लगातार कमी आ रही है।

क्‍या कहते हैं आंकड़े

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘भारत का बाहरी कर्ज सतत और बेहतर तरीके से प्रबंधित है। मार्च, 2022 के अंत में इसका आकार 620.7 अरब डालर था जो एक साल पहले की तुलना में 8.2 प्रतिशत अधिक है। जीडीपी के अनुपात में विदेशी कर्ज 19.9 प्रतिशत था। विदेशी मुद्रा भंडार और बाहरी कर्ज का अनुपात 97.8 प्रतिशत था।’

पहले की तुलना में गिरा विदेशी मुद्रा भंडार  

हालांकि बाहरी कर्ज के अनुपात के तौर पर विदेशी मुद्रा भंडार का 97.8 प्रतिशत पर होना एक साल पहले के 100.6 प्रतिशत की तुलना में गिरावट को दर्शाता है। वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट कहती है कि देश का दीर्घावधि कर्ज 499.1 अरब डालर है जो कुल बाहरी कर्ज का 80.4 प्रतिशत है जबकि 121.7 अरब डालर के साथ अल्पावधि ऋण की हिस्सेदारी 19.6 प्रतिशत है।

प्रवासी भारतीयों की जमा राशि घटी 

एक साल पहले की तुलना में सावरेन कर्ज 17.1 प्रतिशत बढ़कर 130.7 अरब डालर हो गया जबकि गैर-सावरेन ऋण 6.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 490.0 अरब डालर रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवासी भारतीयों की जमा राशि दो प्रतिशत घटकर 139.0 अरब डालर रह गई जबकि वाणिज्यिक उधारी 5.7 प्रतिशत बढ़कर 209.71 अरब डालर और अल्पावधि का व्यापार ऋण 20.5 प्रतिशत बढ़कर 117.4 अरब डालर रहा।

561 अरब डालर पर आया विदेशी मुद्रा भंडार

समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का दौर लगातार जारी है और इसमें बीते तीन सप्ताह से कमी आ रही है। आरबीआइ के अनुसार, 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.007 प्रतिशत की गिरकर 561.046 अरब डालर रह गया है। इससे पहले 19 अगस्त को समाप्त सप्ताह में यह 6.68 अरब डालर घटकर 564.053 अरब डालर रह गया था।

यह रही विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की वजह  

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की प्रमुख वजह विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में कमी आना है। यह विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक है। आंकड़ों से पता चलता है कि एफसीए 2.571 अरब डालर घटकर 498.645 अरब डालर रह गया है। वहीं, स्वर्ण भंडार 27.1 करोड़ डालर घटकर 39.643 अरब डालर रह गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) के साथ विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 15.5 करोड़ डालर घटकर 17.832 अरब डालर रह गया है।

Tags: foreign currency assetsforex reserves declinedForex Reserves of indiaindia external debtindia forex reservesRBI data on reservesReserve Bank Of Indiaविदेशी कर्ज
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

सोनी सब

मेरे किरदार की प्रेरणा दर्द, आत्मगौरव और निजी इतिहास से आती है”: सोनी सब के ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे रजत दहिया

12 months ago
Axis Max Life

Axis Max Life Reports 20% YoY Growth in Individual Adjusted First Year Premium in 9M FY'26; VNB Increases by 30% YoY

4 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Maiva Pharma

Maiva Pharma Inaugurates New State-of-the-Art Sterile Injectable Manufacturing Facility at Shoolagiri, India

June 15, 2026
Limited-Edition

Bisleri Celebrates Bengal Rich Storytelling Heritage with Limited-Edition Bottles for Abar Hawa Bodol

June 15, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)