• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सिरप के बजाय थमा दिया इंजेक्शन (Injection), छह साल के बच्चे की मौत, मेडिकल स्टोर की शिकायत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
1
Injection

लखनऊ। सिरप के बजाय दिया इंजेक्शन(Injection) : एक डाक्टर और मेडिकल स्टोर संचालक की लापरवाही ने छह साल के मासूम की जान ले ली। पीजीआइ के पास स्थित सरस्वतीपुरम कालोनी निवासी गौरव जायसवाल के छह वर्षीय बेटे रेयांश उर्फ अयान जायसवाल की 29 अगस्त को बुखार आने के बाद तबीयत बिगड़ गई।

परेशान घर वाले बच्चे को लेकर हुसैनगंज स्थित नवजीवन चाइल्ड केयर क्लीनिक पहुंचे और क्लीनिक संचालक डा मुकेश केसरवानी को दिखाया। परिजनों के अनुसार डा मुकेश केसरवानी ने रेयांश में मलेरिया के लक्षण बताते हुए इंजेक्शन लिखा। इंजेक्शन भी ऐसी की आस पास के मेडिकल स्टोर पर नहीं मिली। यह बात गौरव जायसवाल ने क्लीनिक पर जाकर बताई। क्लीनिक के कर्मचारियों ने ‘श्री ओम’ मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लेने को कहा।

गौरव श्री ओम मेडिकल स्टोर पहुंचे। मेडिकल स्टोर द्वारा लारियागो Injection दिया गया। गौरव के अनुसार इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे का हार्ट फेल हो गया और सांस रुक गई। बच्चे की हालत नाजुक होते देख परिजन उसे लेकर मेदांता अस्पताल पहुंचे। करीब छह दिन भर्ती रहने के बाद सोमवार सुबह रेयांश ने दम तोड़ दिया।

बेटे की मौत के बाद घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। रेयांश के चाचा अनुज जायसवाल ने मामले की शिकायत जब पुलिस अधिकारियों से की गई तो वहां भी सुनवाई नहीं हुई। हुसैनगंज पुलिस ने एफआइआर न करते हुए टरका दिया। अब परिजनों ने ड्रग इंस्पेक्टर के पास कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मामले पर डाक्टर मुकेश केसरवानी का कहना है कि उन्होंने इंजेक्शन नहीं, सीरप लिखा था। मेडिकल स्टोर वाले का कहना है की सीरप नहीं इंजेक्शन लिखा हुआ है। दोनों एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं लेकिन इनकी लापरवाही से एक 6 साल के मासूम ने अपनी जान गवां दी।

परिजनों को टरकाया नहीं गया था, उनकाे सही जानकारी दी गई। मामला डाक्टर और मेडिकल स्टोर संबंधित था, इस वजह से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर परिवारीजनों को ड्रग विभाग को शिकायत करने को कहा गया है। वहां से रिपोर्ट आने पर एफआइआर दर्ज की जाएगी।   –श्याम सिंह, इंस्पेक्टर हुसैनगंज

मामले की शिकातय मिलते ही कड़ी कार्रवाई होगी।  –ब्रजेश कुमार, सहायक आयुक्त, औषधि

Tags: Injectionlucknow newslucknow-city-common-man-issuesnegligence of doctornegligence of medical store operatornewsstateUP Crimeup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Inflation

भुखमरी की कगार पर हैं पडोसी मुल्क पाकिस्तान , आटे की किल्लत ने लोगो की बढ़ाई परेशानी, महंगाई की मार झेल रही आम जनता|

3 years ago
Adani foundation

अदाणी फाउंडेशन (Adani foundation) को जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए नवाचार व उत्थान कार्यो के लिए जिला स्तरीय स्वतत्रंता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया।

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

NKN Media Brings International Property Expo to India

NKN Media Brings International Property Expo to India

June 4, 2026
Mumbai Leads Grand Celebration of Global Exhibitions Day 2026, Showcasing the Exhibition Industry's Role in Driving Economic Growth and Opportunities

Mumbai Leads Grand Celebration of Global Exhibitions Day 2026, Showcasing the Exhibition Industry's Role in Driving Economic Growth and Opportunities

June 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)