• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 31, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

8 राज्य, 100 गाड़ियां, 53 ठिकाने… कारोबारी समूहों पर Income Tax विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 7, 2022
in राष्ट्रिय
0
Income Tax

नई दिल्ली। आयकर विभाग (Income Tax) की टीम देश के कई जगहों पर कथित फर्जी चंदे और कर चोरी को लेकर छापेमारी कर रही है। गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPP) के खिलाफ यह छापेमारी की जा रही है। आईटी डिपार्टमेंट की यह छापेमारी दिल्ली, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में चल रही है। इन गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPP) के खिलाफ कर चोरी और फर्जी चंदे का मामला है। इसके चलते आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आईटी डिपार्टमेंट की टीम छत्तीसगढ़ के कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है।

गोपाल राय के घर पहुंची आईटी की टीम

लखनऊ में आयकर विभाग की टीम राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के मुखिया गोपाल राय के आवास पर पहुंची हुई है। सूत्रों के मुताबिक, राय कई एनजीओ चला रहे हैं। आयकर विभाग के अधिकारी टैक्स चोरी से जुड़े मामलों की जांच कर रहे हैं।

इस बीच, समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि आयकर(Income Tax) विभाग द्वारा गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल व उनसे जुड़ी संस्थाओं, ऑपरेटरों और अन्य के खिलाफ एक समन्वित कार्रवाई शुरू की गई है।

चुनाव आयोग ने कई राजनीतिक दलों के 87 संस्थाओं को RUPP से था हटाया

ऐसा माना जाता है कि चुनाव आयोग (EC) की सिफारिश पर आयकर विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है। चुनाव आयोग द्वारा हाल ही में हुए सत्यापन के दौरान कई राजनीतिक दलों के 87 संस्थाओं को आरयूपीपी की सूची से हटा दिया गया था।

चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों के रजिस्ट्रेशन में पाई थी धांधली

चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि वह 2100 से अधिक पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। जो नियमों और चुनावी कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने इन राजनीतिक पार्टियों और संस्थाओं पर मौद्रिक योगदान दाखिल करने से संबंधित और उनके पते और पदाधिकारियों के नाम को अपडेट करने में विफल रहने का आरोप तय किया था। साथ ही चुनाव आयोग ने कहा था कि इनमें से कुछ पार्टियां गंभीर वित्तीय अनियमितता में शामिल थीं।

छत्तीसगढ़ के कारोबारियों के घर में भी छापेमारी

इनकम टैक्स(Income Tax) की इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ के कारोबारी भी शामिल हैं। एक टीम ने बुधवार सुबह रायपुर और रायगढ़ में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। इनमें एक स्टील और शराब कारोबारी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार इनके ऐश्वर्या किंगडम स्थित घर और अन्य ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए हैं। इसमें रायपुर के 50 से अधिक अफसरों की टीम शामिल है।

Tags: Election CommissionIncome Tax departmentIT RaidIT RaidsIT Raids in political partiespolitical partiesregistered unrecognisedRUPPtax department
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Danube Group

Danube Group Chairman Rizwan Sajan Assures Stability and On-Time Salaries for Danube Group's 6,000+ Workforce

4 months ago
Somvati Amavasya

Somvati Amavasya: जाने कब पड़ रही है साल की पहली सोमवती अमावस्या? जाने शुभ मुहूर्त के साथ स्नान-दान व पूजा विधि|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

IAMAI

IAMAI -At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

July 31, 2026
RSB Group

RSB Group Celebrates 4th Edition of Ek Pahal Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

July 31, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)