• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, May 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत, सामूहिक दुष्कर्म के बाद की हत्या

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 7, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
सामूहिक दुष्कर्म

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं  मासूम बच्ची की हत्या भी कर दी गई। स्विमिंग पुल के मालिक व उसके सहयोगियों  ने तथाकथित रूप से नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित  के परिजनों  समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इस घटना पर आक्रोश जताया है। ये सभी पंजाब असेंबली के बाहर मंगलवार को जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। इन्होंने मांग किया कि कथित हत्यारों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

अपराधियों को सरेआम फांसी देने की मांग 

सिविल सोसाइटी और NGOs के सदस्यों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया और अपराधियों को सार्वजनिक तौर पर फांसी पर लटकाने की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके बारे में कथित तौर पर कहा गया कि इस जघन्य अपराध में शामिल थे। पश्तून परिवार से संबंध रखने वाली पीड़ित बच्ची सूरन वैली के मोहमंद जिले में रहती थी और उस दिन सेंट्रल लाहौर के मानावन स्थित स्विमिंग पुल अपने भाई के साथ गई थी।

भाई के साथ गई थी स्विमिंग पुल, नहीं आई वापस

मामले में दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, मियां शरीफपुरा के निवासी ताज मोहम्मद (Taj Muhammad) ने आरोप लगाया कि उनका बेटा सज्जाद और बेटी स्विमिंग पुल गए थे जिसका मालिक अली राजा है। उन्होंने बताया कि सज्जाद अकेले ही घर वापस लौटा और बताया कि उसकी बहन खो गई। इसके बाद परिजन तलाश में जुट गए। पुल के मालिक ने बताया कि उनकी बेटी पुल में डूब गई थी। ताज मोहम्मद ने आरोप लगाया कि राजा और उसके साथियों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। मामले की जांच पुलिस अधिकारी शहबाज अहमद कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को बताया कि मामले में संदिग्ध आरोपी राजा और असलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आटोप्सी रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हो गई है कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और उसे डुबाकर मार दिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही (Parvez Elahi) ने घटना पर दुख जताया और IGP को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाई जाए।

Tags: international newsMinor Assault in PakistannewsPakistanpakistan newsसामूहिक दुष्कर्म
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

राजनीति

भारतीय राजनीति में उपनामों की परंपरा – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

6 months ago
JP Nadda

आज से तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, जनसभा को करेंगे संबोधित|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kirtilals

Kirtilals Presents a Refined Signature Lounge Experience at Coimbatore Crosscut Road Store

May 31, 2026
Goa Statehood Day

Goa Statehood Day Comes Alive at Galgotias University Through a Vibrant Celebration of Goa Culture, Music, and Heritage

May 31, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)