• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, June 21, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

बीएचयू में ऑडिशन के दौरान छात्रों से मारपीट: छात्राओं से छेड़खानी का भी आरोप, क्या है पूरा मामला ?

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 9, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
BHU

वाराणसी। बीएचयू (BHU) में गुरुवार शाम कुछ छात्रों पर छात्राओं के साथ छेड़खानी व सीनियर छात्रों के साथ मारपीट का आरोप लगा है। इसे लेकर कुछ छात्र रात से ही लंका थाने में प्रदर्शन कर रहे हैं। एफआइआर दर्ज कराने के लिए शुक्रवार की सुबह कुछ वहां पहुंचे। पुलिस बयान दर्ज कर रही है। बताया जा रहा है कि बीएचयू के कला संकाय परिसर में राधाकृष्णन हॉल के बाहर विश्वविद्यालय का एक नाट्य समूह ऑडिशन प्रक्रिया संचालित कर रहा था।

कुछ देर बाद कुछ छात्रों ने आकर पहले वहां मौजूद कुछ छात्राओं पर फब्तियां कसी और छेड़खानी की और उसके बाद वहां मौजूद टीम के सदस्यों को जाति सूचक शब्द और गालियां बकते हुए, टीम के सदस्यों के साथ बेल्ट व डंडों से मारपीट शुरू कर दी। घटना का संज्ञान लेते हुए बीएचयू प्रशासन की ओर से प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने घायल छात्र रवि कुमार राय और ओमप्रकाश का मेडिकल कराया गया। इसके बाद एफआईआर दर्ज करने के लिए आगे की कारवाई हेतु थाना लंका को प्रार्थना पत्र संप्रेषित किया। इसके बावजूद लंका पुलिस ने देर रात्रि तक छात्रों की एफआइआर दर्ज नहीं की।

इस मामले मं हद तो तब हो गई जब थाने में शिकायत लेकर गए शोध छात्र हर्षित श्याम के पास मुख्य आरोपित की काल आने लगी। उक्त छात्र ने अपनी सुरक्षा की चिंता करते हुए थाने में रात गुजारने का निर्णय लिया। ….और कहा कि जबतक एफआइआर दर्ज नहीं हो जाती और सुरक्षा का समुचित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक वह थाने के बाहर नहीं जायेंगे। सुबह भी छात्र थाना परिसर में बैठे रहे और एफआइआर लिखे जाने की मांग करते रहे।शुक्रवार की सुबह भी छात्र लंका थाने में डटे रहे तो पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया | (BHU)

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में थिएटर ग्रुप के छात्रों से मारपीट और छेड़खानी की शिकायत के बाद भी लंका थाने पर मुकदमा दर्ज नही किए जाने के आरोप में छात्रों ने रात भर थाने के परिसर में बैठकर धरना दिया। धरने पर बैठे छात्रों का आरोप है कि थियेटर में लगातार कई दिनों से कुछ लड़के शरारत कर रहे थे और लड़कियों के ऊपर फब्तियां तथा अश्लील कमेंट कर रहे थे। गुरुवार को प्रार्थना पत्र देकर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत की। जहां से मुख्य सुरक्षाधिकारी ने शिकायत पत्र को लंका थाने फारवर्ड कर दिया। इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। छात्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में हैं विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के ऐसे संवेदनशील मामले पर पुलिस का रवैया ठीक नही है। छात्रों ने कहा कि वह तब तक धरने पर बैठे रहेंगे जब तक उनका मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं हो जाती। (BHU)

छात्राओं के साथ छेड़खानी और छात्रों को बेल्ट से मारने का आरोप : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के रिसर्च स्कॉलर रवि कुमार राय ने बताया कि हम लोग वर्ष 2015 से रंगशाला थियेटर ग्रुप संचालित कर रहे हैं। पिछले दो सालों से कोविड के कारण थियेटर में दिक्कत आ रही थी। बताया कि नए नाटक के मंचन के लिए 6 सितंबर से हम लोग आर्ट्स फैकल्टी में ऑडिशन कर रहे थे। सात सितंबर से आर्ट्स फैकल्टी के बीए का एक छात्र अपने दोस्तों के साथ आकर ऑडिशन की छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहा था। आठ सितंबर की शाम फिर वही छात्र अपने दो दोस्तों के साथ आया और छात्राओं पर फब्तियां कसने लगा। थियेटर ग्रुप के ओम प्रकाश ने उसका विरोध किया तो उसे जातिसूचक गाली देते हुए बेल्ट से पिटाई की। घटना की सूचना के बाद सुरक्षाधिकारी ने ट्रॉमा सेंटर में उपचार कराया। छात्रों का आरोप है की कई घंटे इंतजार के बाद भी लंका थाने आने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Tags: beating up studentBHUbhu newsbhu student protestLanka police stationmolesting girl studentsnewsProtest in Varanasiregister firstateVaranasi newsVaranasi Top News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

बरसात

प्रशासन करेेगा बरसात के पानी को निकालने का प्रबंध, आखिर CM ने सुन लिया जनता का दर्द

4 years ago
Government

आशा वर्कर्स की मांगों को पूरा करे Government : पुनीता रानी

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HOPE Foundation

BD India and the HOPE Foundation Committed to Helping Upskill Young Adults

June 21, 2026
Hyderabad

Hyderabad- Come to Telangana with Ideas, We Assure Encouragement to Turn them into Reality: Sridhar Babu, IT Minister

June 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)