• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, May 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण का प्रयास, दहशत में परिवार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण का प्रयास, दहशत में परिवार

बुलंदशहर। यह साहस की बात है। बुलंदशहर में साथी छात्र की हिम्‍मत ने छात्रा का अपहरण होने से बचा लिया। स्कूल की छ़ुट्टी होने के बाद गेट पर ई-रिक्शा का इंतजार कर रही कक्षा छह की छात्रा का बुलेट सवार दो बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया था। (दिनदहाड़े अपहरण)

स्‍टील की बोतल सिर पर दे मारी

बदमाशों ने छात्रा का मुंह दबाकर बुलेट पर बैठाने का प्रयास किया। साथी छात्र ने पानी की स्टील की बोतल बदमाश से सिर में दे मारी। इससे घबराए बदमाश फरार हो गए। स्वजन ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

छात्रा का मुंह दबा लिया था

यहां डीएम रोड स्थित एक नामचीन स्कूल की शुक्रवार को छुट्टी होने के बाद नगर निवासी कक्षा छह की छात्रा ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान स्कूल गेट पर पहुंचे बुलेट सवार एक बदमाश ने छात्रा का मुंह दबा लिया और दूसरे बदमाश ने पैर पकड़कर बुलेट पर बैठने का प्रयास किया। (दिनदहाड़े अपहरण)

बदमाश लहूलुहान हो गया

छात्रा विरोध करते हुए छटपटाई और मुंह पर लगे हाथ में काट लिया और शोर मचाया। छात्रा का शोर सुनकर वहीं खड़े कक्षा आठ के छात्र ने एक बदमाश के सिर में पानी की स्टील की बोतल दे मारी। इससे बदमाश लहूलुहान हो गया। इससे घबराए बदमाश बुलेट पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने नगर कोतवाली में दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

एक बदमाश की फुटेज मिली

नगर कोतवाली पुलिस ने स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, इसमें घटना से पूर्व एक बदमाश बुलेट के अंतिम नंबर 3608 पर सवार होकर आता दिखाई पड़ रहा है। पुलिस ने बदमाश की जानकारी में जुटी है। पीड़ित छात्रा ने भी सीसीटीवी फुटेज में आ रही बुलेट और बदमाश की पहचान की है।

यह बोले एसपी सिटी

दो बदमाशों ने छात्रा के अपहरण का प्रयास किया है, नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

– सुरेंद्र नाथ तिवारी,एसपी सिटी, बुलंदशहर। 

Tags: Bulandshahr CrimeCrime In BulandshahrnewsstateStudent clashed with miscreantsStudent Save Girl StudentUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

The Great Indian Family

The Great Indian Family हमारे भारतीय संयुक्त परिवारों का उत्सव है!’ : विक्की कौशल

3 years ago
जन्माष्टमी

जन्माष्टमी से पहले जया किशोरी ने साझा किया ‘दरस कन्हैया के’ गाने का दिव्य अनुभव”

9 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

May 12, 2026
TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

May 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)