• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

बर्थ-डे Candle से हुआ जोरदार ब्लास्ट, चार लोग बुरी तरह से झुलसे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Candle

सहारनपुर। गंगोह थानाक्षेत्र के बोड़पुर गांव में बर्थ-डे फायर कैंडल (Candle) के स्टाक में विस्फोट हो गया। तेज धमाके के साथ कमरे में रखे स्टाक में आग लग गई। हादसे में एक 20 साल के युवक और 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घेर में बर्थ-डे Candle बनाने का चला रहा था कारोबार 

बोड़पुर गांव निवासी मसकीन पुत्र जीजू अपने घेर में बर्थ-डे फायर कैंडल बनाता है, जिसमें बारूद इस्तेमाल होता है। जिस कमरे में बर्थ-डे फायर कैंडल का स्टाक रखा था, उसका दरवाजा बंद था। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार सुबह कमरे में तेज धमाका हुआ। कमरे के अंदर से धुआं निकल रहा था। गांव के 27 वर्षीय शहजाद पुत्र बिलाल, 20 वर्षीय एजाजुल पुत्र बिलाल, 13 वर्षीय मोनिस पुत्र मुस्तफा और 12 वर्षीय समीर पुत्र काला ने कमरे का दरवाजा खोला तो आग की लपटों से चारों झुलस गए। पुलिस और ग्रामीणों ने चारों को पहले गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मौके पर पहुंचे सीएफओ 

मुख्य अग्निश्मन अधिकारी (सीएफओ) तेजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और दो दमकल की गाड़ियों की मदद से आग बुझाई। देर रात एजाजुल और समीर को जिला अस्पताल से चंडीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जब उनके परिजन दोनों को लेकर जा रहे थे तो रास्ते मे उनकी मौत हो गई। मौत की पुष्टि पुलिस ने की है।

सिलेंडर फटने की भी है चर्चा

ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय फैक्ट्री में आग लगी, उस समय तेज धमाका हुआ और फैक्ट्री के अंदर सिलेंडर भी रखा हुआ था। वहां पर चार से पांच मजदूर काम कर रहे थे। अनुमान है कि फैक्ट्री में आग लगने के दौरान सिलेंडर भी फटा होगा। हालांकि पुलिस और दमकल विभाग इसकी जांच कर रहे हैं।

फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद होगा दूसरा मुकदमा दर्ज

एसडीएम अजय कुमार अंबस्ट ने बताया कि बर्थ-डे फायर कैंडल को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा है। पता किया जा रहा है कि इसको बनाने के मानक क्या है और कितना बारूद इस्तेमाल होता है। यदि बारूद की मात्रा अधिक पाई गई तो आरोपित के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लाइसेंस नही होने का मुकदमा अलग से दर्ज किया जाएगा।

Tags: Explosion in SaharanpurExplosion while making candlemeerut-city-crimenewssaharanpur newsstatetwo died in explosionUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Primary School

प्राइमरी स्कूल की टॉयलेट की छत गिरी, 1 छात्र की मौत; 3 घायल

4 years ago
Anti-Narcotics

करीब दो लाख रुपए की 21 ग्राम 12 मिली ग्राम हेरोइन सहित Anti-Narcotics सेल ऐलनाबाद पुलिस टीम ने युवक को दबोचा ।

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

June 3, 2026

HDFC Growth for GOOD Portfolio, A Disciplined Investment Approach for Sustainable Growth

June 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)