ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 4, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

पति ने पत्नी को अगवा कर केन नदी में फेंका, विचाराधीन है दहेज उत्पीड़न का मामला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
केन नदी

बांदा। यूपी-एमपी सीमवर्ती गांव में रहने वाली पत्नी को मेला से अगवा करने के बाद केन नदी में फेंककर पति फरार हो गया। पुल से नदी में किसी को गिरता देखकर नाव से पहुंचे मछुआरों ने उसकी जान बचाई। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद होश में आई युवती ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। वहीं घटना यूपी-एमपी सीमा के बीच होने के कारण पुलिस में सीमा विवाद जारी है।

सीमावर्ती मध्य प्रदेश के ग्राम सरबई में रहने वाली 22 वर्षीय गुड़िया की शादी बांदा के मोहल्ला खूंटी चौराहा निवासी मनोज से वर्ष 2018 में हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से दोनों में अनबन शुरू हो गई थी और गुड़िया अपने मायके चली गईथी। इसके बाद उसने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। युवती का मायके सरबई में रह रही है।

गुड़िया ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह घर से मेला देखने के लिए निकली थी। इस बीच रास्ते में मिले पति मनोज ने दो साथियों की मदद से उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने के बाद कार में बिठाकर अपहरण कर लिया।

होश आने पर उसने खुद को कार में रामपुर पुल के ऊपर खड़ा पाया। कार में मौजूद पति ने न्यायालय में चल रहे मामले को समाप्त कराने के लिए हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। उसने मना किया तो पति ने उसे पुल से केन नदी में फेंक दिया।

पुल से किसी को गिरता देखकर नदी में मछली पकड़ने के लिए नाव से घूम रहे मछुआरे पहुंच गए और उसे पानी से बाहर निकालकर किनारे पर लाये। गुड़िया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी-एमपी के बार्डर में घटना होने से गोयरा मध्यप्रदेश व यूपी के गिरवां थाना पुलिस के बीच मामला दर्ज करने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है।

गिरवां थाने में सूचना देने पर उन्होंने एमपी के गोयरा थाना क्षेत्र में घटना होना बताया, जबकि गोयरा थाने जाने पर वहां से यूपी गिरवां में घटना होना कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना को लेकर पति मनोज का कहना है कि पत्नी खुद पुल से नदी में कूदी है। उसे फंसाने के लिए आरोप लगा रही है। गिरवां थाना प्रभारी ओमशंकर शुक्ला ने बताया कि रामपुर पुल एमपी में है, घटना एमपी की है। जानकारी मिलने पर उन्होंने ने मदद के लिए युवती को सीएचसी में भर्ती करवाया है।

Tags: Banda ken riverBanda Newsbundelkhand newsfishermen saved ladyHusband throw wife in rivernewsstateUP Crimeup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

छेड़खानी

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी: शिकायत करने पर चाचा और भाई का फोड़ा सिर; पुलिस ने शांतिभंग का मामला दर्ज किया

4 years ago
बुंदेलखंड

बुंदेलखंड 24×7 की मेहनत लाई रंग, प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा बुंदेलखंड का गौरवशाली इतिहास

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In