ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 2, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

गिरफ्तारी की मांग, तालिबान सरकार को चिट्ठी… SCO सम्मेलन से पहले जैश सरगना मसूद अजहर पर पाक की नई पैंतरेबाजी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 14, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
SCO

इस्लामाबाद। उज्बेकिस्तान में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक से पहले पाकिस्तान ने नया पैंतरा चला है। पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की गिरफ्तारी के लिए अफगानिस्तान को चिट्ठी लिखी है। पाकिस्तान का दावा है कि मसूद अजहर अफगानिस्तान में छिपा है। स्थानीय मीडिया ने सूत्रों के जरिए इसकी जानकारी दी है।

एफएटीएफ के दबाव से डरा पाकिस्तान!

पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट बोल न्यूज के मुताबिक मौलाना मसूद अजहर अफगानिस्तान के नंगरहार और कनहर इलाकों में मौजूद हो सकता है। बता दें कि यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब संभावना जताई जा रही है कि पेरिस स्थित अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर रख सकता है। पाकिस्तान अब आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो गया है। एफएटीएफ के लगातार दबाव के चलते ही पाकिस्तान ने लश्कर ए तैयबा के ऑपरेशनल कमांडर साजिद मीर पर कार्रवाई की थी। हालांकि, पाकिस्तान उसे मृत घोषित करता रहा है। (SCO)

पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर लेख लिखता है मसूद

पाकिस्तान का कहना है कि मसूद अजहर पाकिस्तान में मौजूद नहीं है और उसके अफगानिस्तान में होने की संभावना है। पाकिस्तान दावा तो करता है कि मसूद अजहर का पता नहीं लगाया जा सकता है, इसके बावजूद वो पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर लेख लिखता रहता है। अपने लेख के जरिए वो जैश-ए-मोहम्मद कैडरों को जिहाद में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता रहता है। साउथ एशिया प्रेस ने बताया कि मसूद काबुल के तालिबान अधिग्रहण की प्रशंसा करता है और कहता है कि तालिबान की जीत कहीं और मुस्लिम जीत के रास्ते खोल देगी।

कौन है मसूद अजहर?

मसूद अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है। मसूद का कंधार में विमान हाईजैक, जम्मू-कश्मीर विधानसभा पर हमला और भारत की संसद पर हमले में सीधा हाथ है। यूएन ने भी मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित किया हुआ है।

Tags: international newsJaish-e-MohammedJaish-e-Mohammed Chief Masood AzharMasood AzharnewsPakistanPakistan letter to Afghanistanमसूद अजहर
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Minor Girl was Threatening

सैलरी न मिलने पर शिकायत की धमकी दे रही थी नाबालिक, शरीर काटकर किए 6 टुकड़े

4 years ago
Market

Market सेक्टर 11डी चंडीगढ़ में किया 64 युवायों ने किया रक्तदान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

October 1, 2026
A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In