• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, July 14, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमेजन पर ‘Rooh Afza’ बेचने की लगाई पाबंदी, जानें क्या है कारण?

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 15, 2022
in व्यापार
0
Rooh Afza

दिल्ली हाईकोर्ट ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया को पाकिस्तान निर्मित रूह अफज़ा(Rooh Afza) को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है। दरअसल, भारत के हमदर्द नेशनल फाउंडेशन ने अदालत में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में कहा गया था कि अमेजन इंडिया के प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड रूह अफज़ा के कुछ वेरिएंट हमदर्द लैबोरेटरीज (भारत) द्वारा निर्मित नहीं किए गए हैं।

इसके मुताबिक अमेजन इंडिया अपने प्लेटफॉर्म पर रूह अफज़ा के जो वेरिएंट बेच रहा है, उनमें से कुछ पाकिस्तान के हमदर्द प्रयोगशाला (वक्फ)’ द्वारा निर्मित क‍िया जा रहा है। हमदर्द नेशनल फाउंडेशन और हमदर्द लेबोरेटरीज इंडिया ने अदालत को बताया है कि भारत में रूह अफज़ा का राइट उनके पास है।

कोर्ट का आदेश: दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि रूह अफज़ा(Rooh Afza) एक ऐसा उत्पाद है, जिसे भारतीय जनता लंबे समय से ड्रिंक के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। ऐसे में इसके गुणवत्ता मानकों को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम द्वारा निर्धारित लागू नियमों का पालन करना होगा। इसके साथ ही कोर्ट ने 48 घंटे के भीतर अमेजन को प्लेटफॉर्म से पाकिस्तान निर्मित रूह अफज़ा हटाने का आदेश दिया है।

रूह अफज़ा की कहानी: आपको बता दें कि रूह अफज़ा(Rooh Afza) करीब 115 साल पुराना ड्रिंक है। पहली बार 1907 में एक पारंपरिक चिकित्सा व्यवसायी हकीम हाफिज अब्दुल मजीद द्वारा इस ड्रिंक को बनाया गया था। शुरुआती दिनों में इसकी बिक्री पुरानी दिल्ली में होती थी। 1947 में विभाजन के बाद हाफिज अब्दुल मजीद के छोटे बेटे- हकीम मोहम्मद सईद पाकिस्तान चले गए और वहां हमदर्द की स्थापना की। वहीं, बड़े बेटे अब्दुल हमीद भारत में रहकर पिता के कारोबार को आगे बढ़ाने में जुट गए।

बांग्लादेश में भी है कंपनी: कहने का मतलब ये है कि विभाजन के बाद, भारत और पाकिस्तान दोनों ने रूह अफज़ा(Rooh Afza) का निर्माण शुरू कर दिया था। बांग्लादेश में स्वतंत्रता के बाद 1971 में एक तीसरी इकाई का गठन किया गया था। 2021 में न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, तीनों व्यवसाय एक ही परिवार के सदस्यों द्वारा चलाए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमदर्द इंडिया रूह अफज़ा नाम के तहत उत्पादों को बेचकर प्रति वर्ष 200 करोड़ रुपये से अधिक कमाता है।

Tags: AmazonAmazon saleDuplicate Rooh AfzaRooh AfzaRooh Afza NewsRooh Afza On Amazon
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Road Safety Committee

Panchkula: उपायुक्त ने जिला सड़क सुरक्षा समिति तथा सुरक्षित स्कूल वाहन पाॅलिसी की समीक्षा बैठक की करी अध्यक्षता

3 years ago
Medical College

UttarPradesh : मेरठ के मेडिकल कॉलेज में नर्स से किया गैंगरेप फिर वीडियो बना किया ब्लैकमेल साथ ही जान से मरने की दी धमकी|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

CGH Earth Wellness Introduces The Metabolic Reset

CGH Earth Wellness Introduces The Metabolic Reset

July 13, 2026
For Kiro, Every Day is Clean Beauty Day

For Kiro, Every Day is Clean Beauty Day

July 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)