• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

अगले तीन दिन पर्यटकों के लिए बंद रहेगी फूलों की घाटी, बारिश को देखते हुए लिया निर्णय

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 15, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
Valley Of Flowers

गोपेश्‍वर (चमोली): उत्‍तराखंड में तीन दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी (Heavy Rains Warning) को देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने फूलों की घाटी ( Valley Of Flowers) की सैर पर 17 सितंबर तक रोक लगा दी है। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर यह एहतियाती कदम उठाया गया है। इस साल अब तक 19852 देसी और विदेशी पर्यटक फूलों की घाटी की सैर कर चुके हैं।

भारी बारिश की चेतावानी जारी

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, कुमाऊं मंडल के सीमांत जनपद और गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग में स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, दो दिन उत्‍तराखंड में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट, जबकि शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

  • इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। भूस्खलन और चट्टाने खिसकने का खतरा है।
  • नदी-नालों के उफान पर आने से किनारे स्थित बस्तियों को भी खतरा पैदा हो सकता है।

नदी के बहाव में फंसी महिला, पुलिस ने किया रेस्क्यू ( Valley Of Flowers)

देहरादून के झाझरा स्थित नदी के अचानक उफान पर आने से एक महिला तेज बहाव में फंस गई। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित किनारे निकाला। प्रेमनगर थाना प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि देर शाम थाने में वायरलेस के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला नदी में फंस गई है।

  • पुलिस टीम आपदा उपकरणों और 108 को सूचित कर मौके के लिए रवाना हुई।
  • वर्षा के कारण नदी के उफान पर आने से ठाकुरपुर निवासी अंबिका नदी के बीच में फंसी हुई थी।
  • महिला को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें प्रेमनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।

जुलाई में फूलों की घाटी में फंसे थे 140 पर्यटक

बता दें कि 20 जुलाई 2022 को नाला उफान पर आने के चलते फूलों की घाटी की यात्रा पर गए पर्यटन फंस गए थे। उन्‍हें पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया था। फूलों की घाटी की तरफ करीब 140 पर्यटक फंस गए थे। सूचना पर पुलिस विभाग, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने रेस्क्यू कर सभी पर्यटकों को सकुशल गोविंदघाट पहुंचाया था।

Tags: Chamolichamoli-common-man-issuesHeavy Rains Warningnational newsnewsstateUttarakhand CommonManIssuesValley of Flowers
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

BMW

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा , BMW और कंटेनर की टक्कर में 4 की मौत, बिहार के रहने वाले थे 3 लोग

4 years ago
CM Hemant

असम: मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने उठाया दिल्ली हत्याकांड का मुद्दा, ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून की करी मांग |

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

June 3, 2026

HDFC Growth for GOOD Portfolio, A Disciplined Investment Approach for Sustainable Growth

June 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)