• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, June 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

म्यूटेशन: अब छोटे बडे़ कामों के लिए नहीं कटाने होंगे देहरादून नगर निगम के चक्कर, घर बैठे ही होंगे सारे काम

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 15, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
Mutation

नगर निगम ने बुधवार से दाखिल खारिज (Mutation) की प्रक्रिया को पूरी तरह से ई-म्यूटेशन में परिवर्तित कर दिया है। अब न तो दाखिल खारिज के लिए नगर निगम के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही इससे संबंधित किसी जानकारी के लिए लोगों को भटकना पड़ेगा। एक क्लिक पर कोई भी जानकारी घर पर ही प्राप्त हो जाएगी। इसके अलावा भवन कर जमा और इससे संबंधित शिकायतें भी ऑनलाइन कर सकेंगे।

अभी तक नगर निगम में दाखिल खारिज की प्रक्रिया ऑफलाइन चलती थी। लोगों को अपनी संपत्ति का दाखिल खारिज करने के लिए बार-बार निगम के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन नगर निगम देहरादून की ओर से भवन कर अनुभाग को आधुनिकता से जोड़ते हुए दाखिल खारिज प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बुधवार को ई- म्यूटेशन (Mutation) प्रक्रिया की शुरुआत की।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि इससे अब जहां एक ओर जनता को काफी सुविधा प्राप्त होगी और दाखिल खारिज कराने के लिए नगर निगम आने की आवश्यकता नहीं होगी। दूसरी तरफ नगर निगम कर्मचारियों को कार्य करने में भी सुगमता होगी। ई-म्यूटेशन प्रक्रिया उपलब्ध कराने वाला नगर निगम देहरादून प्रदेश का प्रथम निकाय बन गया है।
नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनुज गोयल ने बताया कि दाखिल खारिज की ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत बहुत ही आसान तरीके से आवेदन किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

सर्वप्रथम नगर निगम की ऑफिसियल वेबसाइट www.nagarnigamdehradun.com पर जाएं। इसके बाद pay online tax पर क्लिक करें। यहां आवदेनकर्ता को संपत्ति कर जमा करने, दाखिल खारिज का आवेदन करने और स्वकर निर्धारण एवं भवन कर से संबंधित शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी है।

भवन कर जमा करने की भी सुविधा

इस वेबसाइट से भवन कर के बिल को ऑनलाइन माध्यम से देखते हुए उसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या क्यूआर कोड से किया जा सकता है। भुगतान की रसीद भी ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगी। नगर निगम में भी पीओएस मशीन के माध्यम से भवन कर का भुगतान कर सकते हैं। (Mutation)

ऐसे होगा दाखिल खारिज

आवदेनकर्ता को अपनी संपत्ति का दाखिल खारिज का आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना पड़ेगा। संपत्ति संबंधित समस्त प्रपत्र ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। सुविधानुसार दाखिल खारिज शुल्क 150 रुपये ऑनलाइन व नगर निगम के काउंटर नंबर चार पर भी जमा किया जा सकता है। दाखिल खारिज के प्रत्येक चरण पर आवेदनकर्ता व नगर निगम कार्मिकों को एसएमएस से पत्रावली संबंधी जानकारी समय से प्राप्त होगी। इसके बाद दाखिल खारिज के नोटिस एवं अंतिम प्रमाण-पत्र ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।

स्वकर निर्धारण की सुविधा भी मिलेगी

नए भवन करदाता अब अपनी संपत्तियों का स्वकर निर्धारण ऑनलाइन कर सकेंगे। साथ ही समस्त जानकारी ऑनलाइन भरने के उपरांत भवन कर का बिल व भवन कर भुगतान भी ऑनलाइन कर सकेंगे।

Tags: cut for small and big worksdetours of DehradunMunicipal CorporationMutationsitting at home
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

धार्मिक

टॉयलेट में लगी थी धार्मिक प्रतीकों वाली टाइल्‍स, मुस्लिम ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज

4 years ago
वनडे

वनडे: क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, अर्शदीप को मिल सकता है मौका

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Home Loan Interest Rate Updates 2026: Key Factors Influencing Housing Loan Costs this Year

Home Loan Interest Rate Updates 2026: Key Factors Influencing Housing Loan Costs this Year

June 9, 2026
Beating the Heat Naturally: Why PJ Sets are Emerging as India's Summer Sleep Essential

Beating the Heat Naturally: Why PJ Sets are Emerging as India's Summer Sleep Essential

June 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)