Rape : होश आने पर छात्रा ने खुद को इस हाल में पाया, जंगल में रही चीखती
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 6, 2025
NavTimes न्यूज़
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

Rape : होश आने पर छात्रा ने खुद को इस हाल में पाया, जंगल में रही चीखती-चिल्लाती, फिर…

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 18, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
2
Rape

देहरादून : इंटर्नशिप के लिए राजस्थान के अलवर गई छात्रा के साथ पार्क में दुष्कर्म(Rape) के मामले में क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया।

पुलिस के अनुसार, रविवार को भी कुछ जरूरी टेस्ट करवाए जाएंगे, जिसके बाद क्लेमेनटाउन थाने से जीरो एफआइआर व मेडिकल रिपोर्ट सोमवार को अलवर पुलिस को भेजी जाएगी।

थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन कुलवंत जलाल के अनुसार, मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद की रहने वाली छात्रा ने थाने में तहरीर दी कि वह देहरादून के एक विश्वविद्यालय से बीटेक कर रही है।

इंटर्नशिप के लिए अलवर गई थी छात्रा

बीती 14-15 जुलाई को वह इंटर्नशिप के लिए अलवर गई थी। वहां वह एक पीजी में रुकी थी। 11 अगस्त को वह अकेली बायो डायवर्सिटी पार्क गई, यहां उसे एक व्यक्ति मिला। उसने खुद को स्टाफ का गाइड बताया और कहा कि यहां जो भी इंटर्नशिप के लिए आता है, वह उसे घुमाने के लिए ले जाता है।

उस व्यक्ति पर यकीन करके वह उसके साथ घूमने चली गई। रास्ते में आरोपित ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो आरोपित उसके साथ किसी पार्क में दुष्कर्म(Rape) कर रहा था।

उसने शोर भी मचाया, लेकिन उन दोनों के अलावा वहां और कोई नहीं था, जो उसकी आवाज सुन पाता। दुष्कर्म(Rape) करने के बाद आरोपित वहां से भाग गया। उसके पेपर चल रहे थे, इस वजह से उसने उस समय यह बात पुलिस को नहीं बताई। 14 सितंबर पीड़िता ने क्लेमेनटाउन थाने में तहरीर दी।

शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म(Rape) किया। आरोप है कि युवती जब शादी की बात करने युवक के घर गई तो उसके पिता व बहन ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। कैंट कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चकराता रोड निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2013 में बल्लूपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर से कोचिंग लेती थी। वहां युवती की मुलाकात वसंत विहार स्थित वसंत कुंज निवासी कमल शर्मा के साथ हुई थी।

इस दौरान कमल ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। युवती के अनुसार, जनवरी 2022 में कमल शर्मा ने उसके वाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए और कुछ दिन बाद शादी का प्रस्ताव रखा।

आरोपित ने कहा कि जल्द ही वह उसे अपने स्वजन से मिलवा देगा। युवती का विश्वास जीतकर आरोपित सात जुलाई, 10 अगस्त, पांच सितंबर को उसे अलग-अलग जगह ले गया और जहां उसके साथ दुष्कर्म(Rape) किया। युवती ने जब उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया।

15 सितंबर की शाम को पीड़िता आरोपित के घर गई जहां कमल शर्मा की बहन गौरी शर्मा बाहर आई। युवती ने जब कमल शर्मा के बारे में पूछा तो गौरी और उसके पिता विजय शर्मा ने उसे बुरी तरह से पीटा।

कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित कमल शर्मा, विजय शर्मा और गौरी शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

पौड़ी के सतपुली के अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय बालिका के साथ उसके ही पिता ने दुष्कर्म कर दिया। राजस्व विभाग ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामला तब पकड़ में आया जब दुष्कर्म पीड़ित बालिका की तबीयत खराब होने पर उसके पिता उसे हंस फाउंडेशन अस्पताल में लेकर आए।

बालिका ने अस्पताल के डाक्टरों को आपबीती सुनाई। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर राजस्व विभाग की टीम पहुंची। राजस्व उप निरीक्षक अमित नेगी ने बताया कि बालिका के पिता को गिरफ्तार किया गया।

उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि बालिका के बयानों के आधार पर इस मामले का संज्ञान लेते हुए पोस्को में मामला दर्ज कर दिया गया और आरोपित पिता को जेल भेज दिया।

Tags: dehradun newsdehradun-city-crimegirl student molestedMisdeed with girlnational newsnewsstateUttarakhand Crimeuttarakhand news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Youth Congress

स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए कोरोना योद्धाओं ने युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा को सौंपा ज्ञापन|

2 years ago
Zaalima

अंशुल गर्ग एक और वैश्विक चार्टबस्टर, ज़ालिमा (Zaalima) लेकर आ रहे हैं , जिसमें मौनी रॉय और अरबी गायक डिस्टिंक्ट आएंगे नज़र!

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

7 जुलाई 2025 राशिफल

7 जुलाई 2025 राशिफल (सभी 12 राशियों के लिए)

July 6, 2025
एकादशी व्रत कथा - एकादशी का महत्व

एकादशी व्रत कथा – एकादशी का महत्व

July 6, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)