पीएम मोदी ने Raju Srivastava के निधन पर जताया दुख, बोले- 'वो हमें जल्द
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 4, 2025
NavTimes न्यूज़
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

पीएम मोदी ने Raju Srivastava के निधन पर जताया दुख, बोले- ‘वो हमें जल्द छोड़कर चले गए’

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 21, 2022
in राष्ट्रिय
0
Raju Srivastava

नई दिल्ली। मशहूर हास्य कलाकार एवं नेता राजू श्रीवास्तव(Raju Srivastava) का दिल्ली के एम्स में बुधवार को निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव के निधन से आज सारा देश गमगीन है। श्रीवास्तव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी समेत कई शीर्ष नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। राजू श्रीवास्तव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘राजू श्रीवास्तव(Raju Srivastava) ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए, लेकिन वह सालों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन बेहद दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं।’

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद जिंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजू श्रीवास्तव(Raju Srivastava) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस दुख की घड़ी पर अखिलेश यादव ने राजू श्रीवास्तव के परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

कला जगत के लिए है बड़ी क्षति: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव(Raju Srivastava) जी का एक विशिष्ट अंदाज था, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें।’

सीएम केजरीवाल ने कहा, उनके परिजनों एवं सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का निधन बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों एवं सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

कुमार विश्वास ने राजू श्रीवास्तव को कुछ इस तरह किया याद

कवि कुमार विश्वास ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘राजू भाई ने आखिर ईश्वर के लोक की उदासी से लड़ने के लिए सांसारिक यात्रा से विराम ले ही लिया। उनके संघर्ष के दिनों से लेकर यश के शिखर तक की यात्रा के सैकड़ों संस्मरण आंखों के आगे तैर रहे हैं। उदास लोगों को मुस्कुराहट की ईश्वरीय सौगात देने वाले सिकंदर को अंतिम प्रणाम भाई।’

एम्स से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर राजू श्रीवास्तव ने आखिरी सांस ली। राजू श्रीवास्तव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सांसद रवि किशन, समेत तमाम नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने गहरा शोक जताया है।

Tags: Rajnath Singhraju srivastavaRaju Srivastava Death NewsRaju Srivastava NewsRaju Srivastava Passes Away
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Harman

Harman ने अपने ग्राहकों के लिए वास्तविक ऑडियो गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए, भारत में बेचे जा रहे नकली जेबीएल कार ऑडियो प्रोडक्ट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की

1 year ago
Government School

Government School गाँव ककराली में किया 70 युवाओं ने रक्तदान

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ग्रीन सर्टिफिकेशन समारोह

आईआईएफएल होम फाइनेंस ने भुज में ग्रीन होमओनर्स का सम्मान किया

July 4, 2025
स्कूलों की स्थिति

स्कूल सीरीज: यूपी-एमपी के शासकीय स्कूलों की जमीनी हक़ीकत उजागर कर रहा बुंदेलखंड 24×7

July 4, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)