• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, July 27, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

Rohit Sharma ने रच दिया इतिहास, T20I क्रिकेट में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 24, 2022
in खेल
0
Rohit Sharma

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकार्ड बना डाला। रोहित शर्मा ने इस मैच में कंगारू टीम के खिलाफ दूसरी पारी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर जैसे ही एक छक्का लगाया वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने जोस हेजलवुड की गेंद पर छक्का लगाकर ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज की और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया।

रोहित शर्मा ने तोड़ा मार्टिन गप्टिल का रिकार्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड कीवी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम पर दर्ज था, लेकिन रोहित शर्मा ने अब इस रिकार्ड को तोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। मार्टिन गप्टिल ने अब तक 121 मैचों में 172 छक्के लगाए हैं जबकि रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने 138 मैचों में अब तक 176 छक्के लगाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-

रोहित शर्मा- 138 मैच, 176 छक्के

मार्टिन गप्टिल- 121 मैच, 172 छक्के

क्रिस गेल- 79 मैच- 124 छक्के

इयोन मोर्गन- 115 मैच, 120 छक्के

आरोन फिंच- 94 मैच, 119 छक्के

रोहित शर्मा ने खेली नाबाद 46 रन की पारी

आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ इस मैच में 8 ओवर में 5 विकेट पर 90 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 7.2 ओवर में 4 विकेट पर 92 रन बनाते हुए मैच 6 विकेट से जीत लिया। रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने बेहतरीन पारी खेली और 20 गेंदों पर 4 छक्के व 4 चौकों की मदद से 46 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 230.00 का रहा। वहीं इस मैच में दिनेश कार्तिक ने दो गेंदों पर एक चौका व एक छक्का लगाकर 10 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। विराट कोहली इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 11 रन पर आउट हो गए।

Tags: Dinesh KarthikHitmanInd vs AusInd vs Aus T20IMartin GuptillMost sixes in T20IRohit Sharma
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

SRM University

SRM University-AP Secures 24 Research and Development Funded Projects in 6 Months

4 weeks ago
जावेद पंप

प्रयागराज हिंसा के मास्‍टरमाइंड जावेद पंप का घर ढहाने पर योगी सरकार से जवाब तलब, इलाहाबाद HC ने की सुनवाई

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Aster DM Quality Care

Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care Commitment to Karnataka with Rs 1,315 Crore Investment

July 25, 2026
Real Estate

India Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

July 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)