ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

Social Media की लत दे सकती है डिप्रेशन और अनिद्रा जैसी बीमारी, ऐसे बचें

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 24, 2022
in लाइफस्टाइल
0
Social Media

नई दिल्ली। Social Media Impact: सोशल मीडिया किस तरह से हमारी लाइफ का जरूरी हिस्सा बन चुका है इससे हम सब बखूबी वाकिफ हैं। हर एक चीज़ के जैसे अच्छे और बुरे पहलू होते हैं वैसे ही सोशल मीडिया के भी हैं। जहां एक ओर यह एंटरटेनमेंट और नई-नई चीज़ों को सीखने का जरिया है तो वहीं दूसरी ओर सबसे ताकतवर हथियार। हथियार इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया(Social Media) से आप किसी भी व्यक्ति की हिस्ट्री तक निकाल सकते हैं।

सबसे बड़ी बात कि सोशल मीडिया का एडिक्शन हमारे स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है। फिजिकली ही नहीं लोगों के दिमाग पर भी इसका निगेटिव असर पड़ रहा है। जिसके बारे में एक्सपर्ट पिछले काफी समय से चेतावनी देते आ रहे हैं। हाल ही में एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि सोशल मीडिया का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने वाले लोग मानसिक रूप से बीमार हो रहे हैं। स्टडी के मुताबिक सोशल मीडिया(Social Media) का ज्यादा इस्तेमाल नींद में कमी या डिस्टर्बेंस का कारण बन सकता है। लगातार ऐसा रहने से डिप्रेशन, याद्दाश्त में कमी, मानसिक क्षमता का घटना जैसी प्रॉब्लम्स के होने की भी पूरी-पूरी संभावना रहती है। इसके अलावा एक्सपर्ट्स ने पेट की प्रॉब्लम्स, सिरदर्द, आंख दर्द, जी मिचलाना, मांसपेशियों में तनाव जैसी समस्याओं के प्रति भी चेतावनी दी।

सोशल मीडिया पर लोगों की रंग-बिरंगी लाइफ को देखकर कई लोगों में हीनभावना पनपने लगती है कि दूसरे लोगों की लाइफ कितनी अच्छी है, वो कितने खुश रहते हैं और एक मेरी जिंदगी से टेंशन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। यह भावना धीरे-धीरे उन्हें डिप्रेशन का शिकार बना देती है। डिप्रेशन का शिकार व्यक्ति लोगों से अलग-थलग रहने लगता है, उसे कुछ भी अच्छा नहीं लगता, ड्रग्स की लत भी लग जाती है और कई बार तो सुसाइड तक के विचार भी आ सकते हैं। सोशल मीडिया की वजह से लोग अपनी बॉडी को लेकर भी इनसिक्योर रहने लगे हैं। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि सोशल मीडिया(Social Media) वर्चुअल दुनिया है, यहां सिर्फ वही दिखता है जो हम लोगों को दिखाना चाहते हैं। रील और रियल लाइफ बहुत अलग-अलग होती है।

तो अगर आपको भी लगने लगा है कि सोशल मीडिया कहीं न कहीं आपके हेल्थ और दिमाग को प्रभावित कर रहा है तो बहुत जरूरी है इस ओर ध्यान देना और इसका समाधाना निकालना। इसके लिए यहां दिए गए टिप्स आ सकते हैं आपके बेहद काम…

– सबसे पहले कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लें।

– अपनों के साथ वक्त बिताएं, उनसे बातें करें। दोस्तों से मिलें।

– अगर ब्रेक लेना पॉसिबल नहीं, तो एक समय निर्धारित करें इसे इस्तेमाल करने का।

– ऐप नोटिफिकेशन बंद कर दें क्योंकि ये भी एक बहुत बड़ा डिटर्बेंस हैं जो इस एडिक्शन को खत्म नहीं होने देता।

– निगेटिव विचारों वाले व्यक्ति को तुरंत अपने सोशल मीडिया अकाउंट और लाइफ से आउट करें।

तो सोशल मीडिया(Social Media) का सही तरीके से यूज किया जाए तो नो डाउट इससे आप अपनी नॉलेज और लाइफ को बेहतर बना सकते हैं लेकिन गलत इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ मुसीबत ही बढ़ा सकता है। तो इसका डिसीज़न आपको लेना है।

Tags: how to protect social media addictionnegative effects of social mediasocial media addictionSocial media addiction impactSocial Media Impact
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Farewell

सलाह के प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सैनी सेवानिवृत, सम्मान पूर्वक विदाई (Farewell) दी

3 years ago
Yojana

महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

October 21, 2026
Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

October 21, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In