ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

Share Market में कोहराम, निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 25, 2022
in व्यापार
0
Share Market

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार(Share Market) में पिछले हफ्ते काफी गिरावट हुई। इस कारण देश की टॉप 10 में से सात कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 1,34,139 करोड़ रुपये घट गया है। इसमें सबसे अधिक नुकसान देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है।

पिछले हफ्ते की बात करें तो सेंसेक्स 741 अंक या फिर 1.26 प्रतिशत गिरकर 58,098 अंक पर बंद हुआ। हाल के दिनों में अमेरिका की ओर से ब्याज दर बढ़ाने के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों(Share Market) पर दबाव देखा जा रहा है।

इन कंपनियों के मूल्यांकन में गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 40,558 करोड़ रुपये गिरकर 16,50,307 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 25,544 करोड़ रुपये गिरकर 8,05,694 करोड़ रुपये, अदानी ट्रांसमिशन का बाजार मूल्यांकन 24,630 करोड़ रुपये गिरकर 4,31,662 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 18,147 करोड़ रुपये गिरकर 6,14,962 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का बाजार मूल्यांकन 9,950 करोड़ रुपये गिरकर 4,91,255 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं, देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार मूल्यांकन भी 9,458 करोड़ रुपये घटकर 10,91,421 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 5,848 करोड़ रुपये गिरकर 5,74,463 करोड़ रुपये पर आ गया है।

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार मूल्यांकन

देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में 35,467 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है और यह बढ़कर 6,29,525 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 20,381 करोड़ रुपये बढ़कर 4,29,198 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 13,128 करोड़ रुपये बढ़कर 4,54,477 करोड़ रुपये हो गया है।

देश की टॉप 10 कंपनियां

बाजार मूल्यांकन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, अदानी ट्रांसमिशन और आईटीसी का नाम आता है

Tags: AdaniBusiness newsInfosysITCReliance IndustryShare markettataTCSTop ten valued Firm in share Market
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

CMGGA

सीएमजीजीए टीम ने वृद्ध आश्रम का किया औचक निरीक्षण|

3 years ago
Sanatam Dharma

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सनातम धर्म मंदिर सेक्टर-10 में मंदिर के स्थापना समारोह के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

November 3, 2026
Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

November 3, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In