• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, June 30, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

उन्नाव में मोक्ष पाने के लिए युवक ने ली समाधि: पुलिस ने जिंदा निकाला, नवरात्र से एक दिन पहले खुद को दफन करने का लिया था सकंल्प

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Salvation

उन्नाव। युवक ने ली समाधि (Salvation) : बचपन में मां की मौत के बाद से ईश्वर भक्ति में रमे ताजपुर निवासी 22 वर्षीय साधुवेशधारी शुभम ने मोक्ष पाने की बात कह अपने चार दोस्तों की मदद से गांव के बाहर मंदिर के पास जमीन में समाधि ले ली।

सूचना पर आसीवन एसओ अनुराग सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो शुभम समाधि ले चुका था। उसके दोस्त मिट्टी में बंदकर समाधि के ऊपर एक लाल झंडा गाड़ रहे थे। पुलिस ने मिट्टी हटवाकर शुभम को गड्ढे से जीवित बाहर निकाला।

शुभम ने बताया कि वह मोक्ष पाना चाहता था, इसलिए नवरात्र से एक दिन पहले उसने समाधि लेने का संकल्प लिया था। शुभम के साथ मौजूद साथी सफीपुर के परियर निवासी हरिकेश मरौंदा निवासी राहुल व दो अज्ञात को पुलिस थाना ले गई।

सभी ने बताया कि शुभम चार साल से गांव के बाहर खरफूस की झोपड़ी बनाकर रह रहा था और काली जी की मूर्ति रखकर पूजा-पाठ करता था। दोस्तों ने बताया कि उन्होंने उसे समाधि लेने से रोका पर वह नहीं माना। शुभम के पिता विनीत ने बताया कि बचपन से ही शुभम का पूजा-पाठ की ओर रुझान हो गया। प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। उनके आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।

सात फीट का खोदा गया था गड्ढा (Salvation)

शुभम द्वारा समाधि लेने की जिद पर उसके पिता व दोस्तों ने करीब सात फीट का गड्ढा खोदा था। गड्ढे में शुभम बैठ गया। गड्ढे के ऊपर से लकड़ियां रखीं गई और फिर पालीथिन से उसे ढककर मिट्टी डाली गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अंदेशा जताया है कि लकड़ियां बिछी होने व खरफूस रखा होने से वह मिट्टी में दब नहीं पाया और गड्ढे में पांच-सात मिनट तक जीवित रहा।

शुभम के समाधि लेने के दौरान उसका पिता विनीत भी वहीं मौजूद था। वह भी समाधि पर मिट्टी डाल रहा था। उसने बताया कि शुभम का पूजा-पाठ में रुझान था। इससे वह झोपड़ी में रहकर झाड़फूंक भी करता था। मां काली को प्रसन्न करने के लिए उसने समाधि लेने का फैसला लिया। उसकी जिद को ईश्वर की इच्छा मानकर अधिक रोकने का प्रयास नहीं किया।

गड्ढे में जगह होने और ऊपर से लकड़ियां बिछाकर पन्नी डाले जाने की वजह से वह मिट्टी में दबा नहीं। ताजा गड्ढा और उसमें जगह होने की वजह से आक्सीजन बनी रही। इसी वजह से उसकी जान बच सकी। – डा. शोएब, मियागंज सीएचसी

Tags: HPCommonManIssuesTopUnnao CrimeUnnao Local NewsUnnao newsUnnao Samadhi Newsunnao suicideUP Crimeup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Shipping

BRFEDF Flags Systemic Issues in Shipping Line Practices; Urges Urgent Policy Intervention Following DG Shipping Meeting

2 months ago
Mukhtar

अतीक अहमद केस के बाद, अब इलाहाबाद HC ने मुख्तार अंसारी के साथ मीडिया की बातचीत पर लगाई रोक, यूपी पुलिस को उन्हें ‘पूर्ण सुरक्षा’ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Former Supreme Court Judge Justice Rajesh Bindal Joins Galgotias University as Honorary Distinguished Jurist

Former Supreme Court Judge Justice Rajesh Bindal Joins Galgotias University as Honorary Distinguished Jurist

June 29, 2026
Marwari Catalysts Group Founder Strengthens Global Leadership Footprint, Creating New Opportunities for Indian Startups and MSMEs

Marwari Catalysts Group Founder Strengthens Global Leadership Footprint, Creating New Opportunities for Indian Startups and MSMEs

June 29, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)