• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, June 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

ट्रक की टक्कर से हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली, दो यात्रियों की मौत; कई की हालत गंभीर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Overturned

बाराबंकी। बुधवार की भोर चार बजे लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर कोटवा सड़क ओवरब्रिज के निकट अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक ने आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी (Overturned)। इससे ट्राली पलट गई और उसमें सवार 29 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के जिला अस्पताल लाया। इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। सभी बदोसराय के अलग-अलग गांव के बताए जा रहे हैं। लोग कोतवाली क्षेत्र के लंबौवा में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे।

बदोसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कटका निवासी मालती अपने पुत्री की बेटी बिट्टू के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव के लोग तथा रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लंबौआ गांव में रामकरन के घर मंगलवार दोपहर आई थीं। देर रात तक कार्यक्रम होते रहे। बुधवार भोर करीब 3:30 बजे सभी ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर अपने-अपने गांव के लिए निकले।

लगभग आधे घंटे की यात्रा के बाद लोग कोटवा सड़क के ओवरब्रिज के निकट पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी, जिससे ट्राली थोड़ी दूर जाकर पलट गई । चीख पुकार सुनकर पास की दुकान में मौजूद मल्ल्हू ने पुलिस को फोन किया । घटना की जानकारी मिलते ही सीओ रघुवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने राजमार्ग पर पलटे वाहन को किनारे रखवाया तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

तीन लोगों की हुई मौत: अस्पताल में इलाज के दौरान रामकरन की सास कटका निवासी मालती देवी पत्नी स्वर्गीय कमलेश के साथ बालिका शुभी पुत्री अशोक और शांति पत्नी ननकू की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

दुर्घटना में घायल लोग : घायलों में कटरा थाना बदोसराय निवासी सुमिता पत्नी सुबोध धीमान, नंदकिशोर पुत्र अज्ञात, भूरा पत्नी नंदकिशोर, रामचंदर पुत्र दुजई, पुष्पा पत्नी पुष्पेंद्र, मिश्रीलाल, रामचंद्र, सावित्री पुत्री पुष्पेंद्र, जतिन पुत्र पुष्पेंद्र, नन्हा, शिवराज, सतगुर पुत्र जगन्नाथ, लक्ष्मी पुत्री ननकू, शिव देवी पुत्री ननकू, राजरानी पत्नी मैकूलाल, अंजलि पत्नी अनूप, संत राम पुत्र बच्चू, कल्लू पुत्र राम सहारे, अमन पुत्र कल्लू, मैकी पत्नी तीरथ, क्रांति पुत्री कल्लू, ननकू पुत्र मेवालाल, दुर्गेश पुत्र रामसमुझ, नेहा पुत्र कमलेश, भवानी पुर निवासी लालता पुत्र भगवती प्रसाद, सिहामाऊ निवासी राम सिंह पुत्र राम अवतार, बरदारी निवासी बदलू पुत्र भग्गू शामिल हैं। (Overturned)

Tags: Barabanki Crime NewsBarabanki Newslucknow-city-crimeRoad AccidentRoad Accident in BarabankiThree Dead in Road Accident
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Kotak Mahindra Prime Limited

Kotak Mahindra Prime Limited द्वारा समर्थित सेवलाइफ फाउंडेशन ने किया एनएच-60 के उच्च जोखिम वाले पिंपलगांव-मालेगांव खंड पर बुनियादी आघात जीवन सहायता प्रशिक्षण का आयोजन

4 months ago
MLA Sheeshpal Keharwala

देश की जनता का पैसा डुबोने पर विधायक शीशपाल केहरवाला ने दिया सांकेतिक धरना, एसबीआई की शाखा के सामने समर्थकों सहित बैठ जताया विरोध|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

NKN Media Brings International Property Expo to India

NKN Media Brings International Property Expo to India

June 4, 2026
Mumbai Leads Grand Celebration of Global Exhibitions Day 2026, Showcasing the Exhibition Industry's Role in Driving Economic Growth and Opportunities

Mumbai Leads Grand Celebration of Global Exhibitions Day 2026, Showcasing the Exhibition Industry's Role in Driving Economic Growth and Opportunities

June 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)