ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, September 15, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

घायल बच्चे को देख रो पड़ीं IAS रोशन जैकब, लखीमपुर बस हादसे के पीड़ितों से मिलने पहुंची थीं अस्पताल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 29, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
2
Roshan Jacob

लखीमपुर। लखनऊ की मूसलाधार बारिश हो या लखीमपुर में गिरी कच्ची दीवार यह कमिश्नर रोशन जैकब (Roshan Jacob) की संवेदनशीलता ही है जो उनकी कार्यशैली में ही नहीं उनके चेहरे पर ही झलक जाती है। बुधवार को ओयल के जिला अस्पताल में कमिश्नर डा. रोशन जैकब एक घायल बच्चे की गंभीर हालत देखकर वहीं फफक कर रो पड़ीं। उन्होंने रोते-रोते ही वहां मौजूद डीएम समेत अन्य अधिकारियों को बेहतर इलाज के दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर रोशन जैकब खुद एक बेटी की मां हैं, तभी उनके आंसुओं में एक मां का दर्द छुपाए न छुपा।

पीलीभीत बस्ती नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत और दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर पाकर कमिश्नर डा. रोशन जैकब भी लखीमपुर पहुंच गईं। उन्होंने ओयल स्थित जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। जिसके बाद वह दो दिन पहले शहर से सटे गांव वाजपेयी में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत और वहां भर्ती एक घायल बच्चे को देखने भी उसके बेड तक पहुंच गईं। उसकी हालत देख वह वहीं पर रो पड़ीं। बच्चे के प्रति उनकी संवेदना देख हर कोई उन्हें देखता ही रह गया।

पूरे कस्बे में मातम

कस्बा धौरहरा में दस लोगों की मौत की खबर ने मातम फैला दिया था। शाम होने तक इनमें से तीन सुरेंद्र, मन्नू और सगीर के शव भी उनके घर सरकारी वाहन से पहुंचाए जा चुके थे। शवों के पहुंचे ही उनके घरों से उठती चीत्कार की आवाजें किसी का भी कलेजा छलनी कर देने को काफी थीं। बाजार वार्ड निवासी मन्नू का तो अपना घर भी नहीं है। यह लोग सरकारी पानी की टंकी के नीचे रहते हैं। पिता मथुरा भी साथ ही घायल होकर अस्पताल में पड़ा है।

सुरेंद्र के घर में नहीं बचा कोई पुरुष (Roshan Jacob)

फत्तेपुरवा निवासी सुरेंद्र के घर में भी कोई पुरुष नहीं बचा। सब कुछ परिवार और मोहल्ले के लोगों पर निर्भर है। सगीर के परिवारीजन अंत्येष्टि के लिए शव लेकर निकले तो सैकड़ों गमगीन लोग साथ हो लिए। पठान वार्ड की अलीमुन निशा, बाजार वार्ड निवासी जितेंद्र, रामबट्टी की मासूम बेटी आर्या के शव शाम तक नहीं पहुंचे थे। इनके घरों में मोहल्ला गांव सब इकठ्ठा है। रोने बिलखने की आवाजें मजबूत कलेजे वालों को भी रुला रही हैं।

Tags: 10 Dead in Road AccidentAccident in LakhimpurBig NewsRoad Accident in LakhimpurRoshan JacobUP Commonmanissues
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

okaya

Okaya Introduces JXT 90Ah Inverter Battery, a New Innovation in Jumbo Tubular Technology

8 months ago
Islamists Attack

राम नवमी के पावन अवसर पर इस्लामवादियों का हिन्दुओ पर हमला, पत्थरबाजी में 2 हिंदुओं को मारा चाकू, 2 गंभीर रूप से घायल|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

September 15, 2026
Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

September 15, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In