• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Wednesday, August 26, 2026
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

संतकबीरनगर में हादसा, नाले में गिरी कार, मां-बेटे और पोते की मौत

by नवटाइम्स न्यूज़
October 3, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
संतकबीरनगर

संतकबीर नगर: संतकबीरनगर के बेलहर थाना के झुड़िया पुल के पास रविवार की रात करीब नौ बजे एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गयी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेंहदावल में उपचार के लिए पहुंचाया। यहां के चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

ऐसे हुआ हादसा

सिद्धार्थनगर जिले के तेलौरा गांव निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र पांडेय पुत्र कौशल अपनी 50 वर्षीय मां शीला व तीन वर्षीय बेटे रुद्र के साथ रविवार की सुबह कार से आवश्यक कार्य से खलीलाबाद आए थे। ये खलीलाबाद से अपने घर सिद्धार्थनगर जनपद के लिए लौट रहे थे। ये रात के करीब पौने नौ बजे बेलहर थाना के झुड़िया पुल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।

स्थानीय लोगों ने की मदद

दुर्घटना होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलने पर बेलहर के थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा भी सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मेंहदावल में दाखिल कराया गया। यहां के डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

जंगली जानवर के हमले में आठ घायल, सात रेफर

उधर, एक अन्य घटनाक्रम में संतकबीरनगर के ही दुधारा थाना के मदारपुर व गरथौली गांव के बीच रविवार की रात करीब आठ बजे जंगली जानवर के हमले में आठ लोग घायल हो गये। कर दिया। ग्रामीणों ने इन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेमरियावां में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। यहां के डाक्टरों ने सात लोगों की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह हुए घायल

जंगली जानवर के हमले में दुधारा थाना के गरथौली गांव की 55 वर्षीय कविता व 45 वर्षीय प्रमिला तथा मदारपुर गांव की 10 वर्षीय अंशिका, सात वर्षीय कृष्णा, पांच वर्षीय अंश, 25 वर्षीय राजकुमार, 55 वर्षीय बाबुल्लाह व 18 वर्षीय मुफीदा खातून घायल हुए हैं। सीएचसी सेमरियावां के डा. जावेद अख्तर ने कहा कि इनके मुंह व सिर पर जानवर ने हमला किया है। इन्हें टीका लगाया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद बाबुल्लाह को छोड़कर बाकी सात लोगों को हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंची है। कोई तेदुआ तो कोई पागल सियार के द्वारा हमला किया जाना बता रहे हैं लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गयी है।

Tags: car accident in sant kabir nagarDeath of three including father and sonmajor road accident in santkabir nagarRoad Accidentroad accident in santkabir nagarThree killed in road accident
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Conference

अभिषेक 2024-25 रीजन कॉन्फ्रेंस का हुआ सफल आयोजन

1 year ago
Uttrakhand

Uttrakhand में नाराज कांग्रेस MLA बना रहे हैं आलाकमान से मिलने का प्लान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Eugenix Hair

Eugenix Hair Sciences Unveils its New Mumbai Space with a Celebration of Science, Art and Purpose

August 26, 2026
Bisleri

Bisleri Brings the Magic of Spider-Man: Brand New Day to Consumers with Limited-Edition Packs

August 26, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)