Guard: नोएडा में एक और "थप्पड़ कांड" गार्ड को जड़े थप्पड़, सामने CCTV
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, February 18, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

नोएडा में एक और “थप्पड़ कांड” गार्ड को जड़े थप्पड़, सामने आया CCTV

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Guard

नोएडा। गार्ड: सेक्टर और सोसायटी में निवासियों द्वारा सुरक्षागार्डों से मामूली विवाद पर मारपीट की घटनाएं कम नहीं हो रही है। बुधवार रात सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में पालतू कुत्ते को हटाने से मना करने पर एक व्यक्ति ने सुरक्षागार्ड की पिटाई कर दी। पिटाई करने वाले व्यक्ति की पत्नी का आरोप है कि सुरक्षा Guard ने उनके साथ छेड़खानी की है। उधर पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग का आरोप लगाते हुए धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बरेली के ऋषभ कुमार सर्फाबाद में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहते हैं। वह सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में पिछले एक वर्ष से बतौर सुरक्षागार्ड है। बुधवार रात वह सोसायटी में बने क्लब के पास ड्यूटी पर तैनात थे। करीब साढ़े दस बजे फ्लैट संख्या-1003 में रहने वाले अनुराग शर्मा की पत्नी क्लब के पास मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान अनुराग शर्मा की पत्नी का सोसायटी परिसर में पालतू कुत्ता टहला रहा एक महिला से विवाद हो गया। दोनों में पालतू कुत्ता टहलाने को लेकर बहसबाजी हुई।

अनुराग शर्मा की पत्नी ने ऋषभ से कहा कि वह पालतू कुत्ते को सोसायटी से क्यों बाहर नहीं करते। सुरक्षा Guard ने कहा कि उसका काम सिर्फ आवारा कुत्तों को परिसर से बाहर करने का है। पालतू कुत्ते को बाहर नहीं कर सकता। वह इसकी शिकायत सोसायटी का मेंटनेंस देखने वाले अधिकारियों से करें। अनुराग शर्मा की पत्नी और कुत्ता टहलाने वाली महिला अपने फ्लैट की ओर चली गई।

सुरक्षागार्ड का आरोप है कि कुछ देर बात अनुराग शर्मा क्लब के पास अपने एक साथी के साथ आए और उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह साथी सुरक्षागार्डों ने उन्हें पिटाई से बचाया। पिटाई में उनके निजी अंगों में चोट आई है। उधर सोसायटी में सुरक्षागार्ड की पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। कोतवाली प्रभारी शरदकांत शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद सुरक्षागार्ड और अनुराग शर्मा को कोर्ट के समक्ष पेश किया था। कोर्ट ने दोनों पक्षों को जमानत दे दी है। (Guard)

बच्चे को कुत्ते ने काटा था

पुलिस का कहना है कि अनुराग शर्मा बैंक में मैनेजर है। कुछ माह पहले सोसायटी परिसर में उनके बच्चे को एक कुत्ते ने काट लिया था। इस कारण अनुराग की पत्नी ने कुत्ते को सोसायटी से बाहर करने को कहा था।

ड्यूटी के दौरान सुरक्षागार्डों से अभद्रता के हुए व्यवहार

  • सेक्टर 21 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी एक महिला ने मामूली विवाद पर सुरक्षागार्ड को थप्पड़ जड़ दिया था।
  • 126 स्थित जेपी टाउनशिप हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने सोसायटी का मेन गेट खोलने में हुई देरी के कारण सुरक्षा गार्ड का कालर पकड़ बदसलूकी की थी।
Tags: noida crime newsNoida Newsnoida policenoida-crimepet dog case in noidasecurity guard thrashed in noidaup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

वीरेंद्र

रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर हत्याकांड: लखनऊ से बिहार तक शूटरों की तलाश, चार संदिग्धों की पहचान

4 years ago
Today’s Horoscope 29th February

Today’s Horoscope 29th February 2024 |आज का राशि फल दिनांक 29 फरवरी 2024

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sustrack

Sustrack Successfully Organised the National Conference on Green Hydrogen and Industrial Decarbonization: Building India's End-to-End Ecosystem for Energy Transition

February 18, 2026
Indo-French

Indo-French Innovation Network Formally Launched During the Official Inauguration of the India-France Year of Innovation 2026

February 18, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)